एक्सप्लोरर

Joe Biden PM Modi: जो बाइडेन-पीएम मोदी ने आतंकवाद पर पकिस्तान की एकसाथ लगाई क्लास तो शहबाज सरकार को लगी मिर्ची, कहा- एकतरफा...

Joe Biden PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक साथ आतंकवाद को पनाह देने के लिए पाकिस्तान को खरी खोटी सुनाई थी.

Joe Biden PM Modi on Pakistan: पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के पिछले सप्ताह के संयुक्त बयान पर चिंता और निराशा व्यक्त की है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी दूतावास के उप प्रमुख को तलब किया है. दरअसल पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के दौरान दोनों देशों के नेताओं ने पाकिस्तान को आतंकवाद को पनाह देने के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल करने को लेकर एकसाथ चेतावनी दी थी. पीएम मोदी और जो बाइडेन ने इस्लामाबाद से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा था कि उसके क्षेत्र का उपयोग आतंकी गतिविधियों के लिए न हो.

पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि दोनों नेताओं के संयुक्त बयान में "एकतरफा और भ्रामक" संदर्भ दिए गए थे. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा, " संयुक्त राज्य अमेरिका को ऐसे बयान जारी करने से बचना चाहिए जिससे कि आधारहीन और राजनीति से प्रेरित बातों को प्रोत्साहन मिले.''

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच आतंकवाद विरोधी सहयोग अच्छी तरह से प्रगति कर रहा है और विश्वास और समझ पर केंद्रित एक सक्षम वातावरण पाकिस्तान-अमेरिका को और मजबूत करने के लिए जरूरी है.

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैट मिलर ने कहा कि हालांकि पाकिस्तान ने आतंकवादी समूहों का मुकाबला करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, लेकिन वाशिंगटन ने और अधिक कदम उठाए जाने की वकालत की है. हम लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद और उनके विभिन्न प्रमुख संगठनों सहित सभी आतंकवादी समूहों को स्थायी रूप से नष्ट करने के लिए कदम उठाने के महत्व पर भी लगातार कायम रहे हैं. 

क्या कहा था जो बाइडेन और पीएम मोदी ने ?

प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान एक संयुक्त बयान में, दोनों देशों ने आतंकवाद की निंदा की. पीएम मोदी और बाइडेन ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन जैसे पाक स्थित संगठनों सहित सभी संयुक्त राष्ट्र-सूचीबद्ध आतंकवादी समूहों के खिलाफ ठोस कार्रवाई का आह्वान किया. दोनों पक्षों ने 26/11 के मुंबई और पठानकोट हमलों के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने का भी आह्वान किया, जिनके संबंध लंबे समय से पाकिस्तान के साथ स्थापित किए गए हैं.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
मेलानिया ट्रंप ने कराया रूस-यूक्रेन में सीजफायर, व्हाइट हाउस ने क्या बताया?
मेलानिया ट्रंप ने कराया रूस-यूक्रेन में सीजफायर, व्हाइट हाउस ने क्या बताया?
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?

वीडियोज

SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget