एक्सप्लोरर

Japan PM To Resign: कोरोना से निपटने में हो रही आलोचना के बीच जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा देंगे इस्तीफा

Japan PM To Resign: सुगा कोरोना वायरस से निपटने और महामारी के बीच स्वास्थ्य चिंताओं के बावजूद ओलंपिक खेलों का आयोजन कराने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं.

Japan PM To Resign: कोरोना वायरस महामारी से निपटने में खामियों को लेकर बढ़ती आलोचना के बीच जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने शुक्रवार को कहा कि वह इस महीने के अंत में सत्तारूढ़ पार्टी के प्रमुख के लिए होने वाला चुनाव नहीं लड़ेंगे. इससे प्रधानमंत्री पद पर किसी नए नेता के आसीन होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है.

सुगा ने पत्रकारों से कहा कि एक वक्त में महामारी के खिलाफ जापान की प्रतिक्रिया की अगुवाई करने और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का प्रमुख बनने के लिए अभियान का नेतृत्व करने से उनकी ऊर्जा विभाजित होती है. उन्होंने कहा, “ मैंने पार्टी के प्रमुख का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है, क्योंकि मुझे कोरोना वायरस पर रोकथाम लगाने वाले उपायों पर तवज्जो देनी है.”

सुगा कोरोना वायरस से निपटने और महामारी के बीच स्वास्थ्य चिंताओं के बावजूद ओलंपिक खेलों का आयोजन कराने को लेकर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. साथ में उनकी लोकप्रियता में भारी गिरावट आई है. उन्हें उम्मीद थी कि ओलंपिक खेलों के आयोजन से उनकी गिरती लोकप्रियता संभलेगी लेकिन इसपर भी पानी फिर गया है.

सुगा ने कहा कि उन्होंने पिछले साल पद संभालने के बाद से वायरस से निपटने समेत सभी अहम मुद्दों पर अपनी ऊर्जा लगाई है. उन्होंने कहा, “ लेकिन दोनों काम एक साथ करने में विशाल ऊर्जा लगती है और मैंने फैसला किया है कि मुझे दोनों में एक को चुनना चाहिए.”

प्रधानमंत्री ने कहा, “ मैंने बार-बार कहा है कि प्रधानमंत्री के तौर पर लोगों की जान और सेहत की हिफाज़त मेरी जिम्मेदारी है और इसके लिए मैं खुद को समर्पित करूंगा.” लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और उनके गठबंधन सहयोगियों के पास संसद में बहुमत है, जिसका मतलब है कि पार्टी का 29 सितंबर को होने वाला चुनाव जो भी जीतेगा, वह नया प्रधानमंत्री बनेगा.

पार्टी के चुनाव के लिए प्रचार की आधिकारिक शुरुआत 17 सितंबर से होगी. पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की सरकार के दो कैबिनेट मंत्री संभावित उम्मीदवार के तौर पर सामने आए हैं. पूर्व विदेश मंत्री फुमिओ किशिदा को पार्टी प्रमुख के पद का मुख्य दावेदार माना जा रहा है. इसके अलावा कई मौजूदा और पूर्व मंत्रियों ने भी पार्टी प्रमुख पद के लिए चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है.

बहरहाल, सुगा के फैसले को एक राजनीतिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है ताकि इस साल के अंत में होने वाले आम चुनाव में पार्टी के पास नया नेता हो. निचले सदन का कार्यकाल अक्टूबर के अंत में खत्म हो रहा है और यह जरूरी है कि नवंबर के अंत तक चुनाव कराए जाएं. सुगा पिछले साल सितंबर में प्रधानमंत्री बने थे जब आबे ने स्वास्थ्य कारणों से पद से इस्तीफा दे दिया था.

ये भी पढ़ें:

जापान के पीएम शिंजो आबे की भारत यात्रा टली, CAB पर जारी विरोध-प्रदर्शन बना वजह

असम में तनाव की वजह से जापान के पीएम का भारत दौरा टला, कुछ समय बाद होगा नई तारीखों का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget