एक्सप्लोरर

'खामेनेई को नहीं छोड़ेंगे', अस्पताल पर ईरान के मिसाइल अटैक के बाद इजरायल की खुली धमकी

Iran Israel War: ईरान ने इजरायल के एक हॉस्टिपल पर अटैक कर दिया था, जिसके बाद युद्ध और ज्यादा खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. इजरायल ने खामेनेई को खुली धमकी दे डाली है.

Iran Israel War: ईरान ने इजरायल के सोरोका हॉस्पिटल पर मिसाइल से अटैक कर दिया. इस हमले में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए. अब इजरायल ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामेनेई को खुली धमकी दे दी है. उसने इस अटैक को वॉर क्राइम करार दिया है और कहा है कि खामनेई इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं. इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल कोट्ज ने अटैक पर प्रतिक्रिया दी है.

रक्षा मंत्री कोट्ज ने कहा, ''कायर ईरानी तानाशाह एक बंकर में छिपा बैठा है और उसने हमारे अस्पतालों और आवासीय जगहों को निशाना बनाया है. यह सबसे खराब किस्म का वॉर क्राइम है. खामेनेई को इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी. इस अपराध के लिए वह पूरी तरह से जिम्मेदार हैं.'' कैट्ज का कहना है कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल डिफेंस फोर्स को तेहरान में अटैक को और तेज करने का निर्देश दिया है.

नेतन्याहू ने भी ईरान को दी चेतावनी

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी खामेनेई को चेतावनी दे चुके हैं. उन्होंने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल अटैक के बाद करारा जवाब दिया. नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा, ईरान के आतंकी तानाशाह (खामेनेई) के सैनिकों ने सरोका अस्पताल और आम नागरिकों को निशाना बनाया है. अब ईरान को इसकी पूरी कीमत चुकानी पड़ेगी.

इजरायल-ईरान युद्ध के बीच भारत लौटे 110 छात्र

ईरान से 110 भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी हो गई है, जिनमें जम्मू-कश्मीर के 90 छात्र शामिल हैं. अपने देश सुरक्षित लौटने के बाद इन सभी ने भारत सरकार, ईरान और आर्मेनिया में भारतीय दूतावासों को 'धन्यवाद' दिया. 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत ईरान से सफलतापूर्वक निकाले गए 110 भारतीय नागरिकों को लेकर पहली उड़ान नई दिल्ली पहुंची. सभी भारतीय नागरिकों को इंडिगो की उड़ान '6ई 9487' से दिल्ली लाया गया. केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने हवाई अड्डे पर निकाले गए भारतीय नागरिकों का स्वागत किया. ईरान के उर्मिया मेडिकल विश्वविद्यालय से 110 भारतीय छात्रों को लेकर उड़ान नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर उतरी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget