एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: जंग के बीच मिस्र के मंत्री का बड़ा दावा, दो टूक चेताया- गाजा में इजरायल का ऑपरेशन गंभीर खतरा!

Israel–Hamas War: मिस्र के विदेश मंत्री समेह शौकरी की अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन ने फोन पर हाल में बात हुई और इस दौरान गाजा पट्टी को लेकर भी चर्चा की गई.

Israel–Hamas War: इजरायल और हमास की जंग के बीच मिस्र के विदेश मंत्री समेह शौकरी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने चेताते हुए कहा कि गाजा में इजरायल का ऑपरेशन किसी गंभीर खतरे से कम नहीं है. ऐसे में गाजा पट्टी के आखिरी शहर राफा में इजरायली सैन्य अभियान के बड़े परिणाम देखने को मिल सकते हैं. 

मिस्र के विदेश मंत्रालय के बयान के हवाले से न्यूज एजेंसी 'पीटीआई' की रिपोर्ट में बताया गया कि सोमवार (13 मई, 2024) को समेह शौकरी की उनके अमेरिकी समकक्ष एंटनी ब्लिंकन ने बात हुई थी. टेलीफोन पर हुए इस संवाद के दौरान गाजा पट्टी (खासकर दक्षिणी शहर राफा) में इजरायली सैन्य अभियान के हालिया सुरक्षा और मानवीय प्रभावों पर चर्चा की गई. 

गाजा के आखिरी शहर राफा पर हुई चर्चा

इस बीच, समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की खबर में जानकारी दी गई कि फोन पर दोनों के बीच हुई बातचीत के दौरान मिस्र के विदेश मंत्री ने राफा ऑपरेशन के गंभीर परिणामों का जिक्र किया, जिससे बड़े स्तर पर इजरायली हमले के बीच राफा क्रॉसिंग बंद होने के बाद 14 लाख से ज्यादा फिलिस्तीनी प्रभावित हुए थे.

इजरायली ऑपरेशन को लेकर कही यह बात

समेह शौकरी ने इस बात पर जोर दिया कि गाजा पट्टी को फिर से मदद की जरूरत है. उनके हवाले से कुछ और मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया, "गाजा में चल रहा इजरायल का ऑपरेशन क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है." दोनों राजनयिकों ने इस दौरान इजरायल और गाजा पट्टी के बीच क्रॉसिंग फिर से खोलने और गाजा के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त मानवीय मदद सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया.

गाजा में जा चुकी हैं 35 हजार लोगों की जान

ताजा डेटा की मानें तो दक्षिणी इजरायल पर सात अक्टूबर, 2023 को हमास के अचानक हमले के बाद इजरायल की ओर से फिलिस्तीनी इलाके में बड़े पैमाने पर हमला शुरू किए जाने के बाद से खबर लिखे जाने तक गाजा पट्टी में 35,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं और 78,800 से अधिक घायल हुए हैं.

यह भी पढ़ेंः हिरोशिमा और नागासाकी की तरह गाजा पर भी...जंग के बीच US सीनेटर का चौंकाने वाला बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget