एक्सप्लोरर

हमास के हमलों में नेपाल के 10 छात्रों की मौत, नेपाली दूतावास ने की पुष्टि, 2 अभी भी लापता

Israel Palestine Attack: नेपाल सरकार ने हमास हमले की कड़ी निंदा की. विदेश मंत्री सऊद के अनुसार नेपाल के 265 छात्र एक योजना के तहत इजराइल के विभिन्न कृषि कंपनियों में काम कर रहे हैं.

Israel Gaza Attack: नेपाल के विदेश मंत्री एनपी सऊद ने रविवार (8 अक्टूबर) को कहा कि दक्षिणी इजराइल में पढ़ाई कर रहे 12 नेपाली छात्र हमास के हमले के बाद से लापता हैं. उन्होंने सभी छात्रों के हताहत होने की आशंका जाताई थी. इसी बीच बड़ी खबर आई है कि इजराइल में करीब 10 नेपाली छात्रों की मौत हो गई है. इजराइल में नेपाल दूतावास के अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को यह जानकारी दी. अभी भी नेपाल के दो छात्र लापता हैं.

गाजा पट्टी पर शासन करने वाले हमास ने शनिवार सुबह इजराइल के दक्षिण में हवा, जमीन और समुद्र से अचानक हमला कर दिया था. इसके बाद शनिवार (7 अक्टूबर) को इजराइल ने जंग शुरू होने की बात कही थी.

विदेश मंत्री ने जताई ये आशंका

इजराइल में सैनिकों समेत कम से कम 350 इजराइली लोग मारे गए और 1,900 से अधिक घायल हुए हैं. इसे बीते 50 साल में देश में हुआ सबसे भीषण हमला कहा जा रहा है. इजराइल के जवाबी हमले में गाजा पट्टी में लगभग 300 लोगों की मौत हुई है, वहीं करीब 1,500 लोग घायल हुए हैं. नेपाली विदेश मंत्री एनपी सऊद ने कहा, “12 नेपाली छात्रों से संपर्क नहीं हो पाया है और उनके हताहत होने की आशंका है.” 

4500 नेपाली नागरिक इजराइल में मौजूद

विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार 'सीखो और कमाओ' कार्यक्रम के तहत 17 नेपाली छात्र दक्षिणी इजराइल के कुबुज अलुमिम में रह रहे थे. उनमें से दो छात्र सुरक्षित निकलने में सफल रहे और तीन छात्र घायल हो गए थे. विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया, "घायल नेपाली छात्रों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. फिलहाल 4,500 नेपाली इजराइल में काम कर रहे हैं, वहीं 265 नेपाली छात्र सीखो और कमाओ योजना के तहत विभिन्न कृषि कंपनियों में काम कर रहे हैं." 

नेपाल सरकार ने किया समिति का गठन

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने हमास के इजराइल पर किए गए हमले की कड़ी निंदा की है. मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नेपाल सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है. मंत्रालय के अनुसार, नेपाल सरकार ने विदेश मंत्री सऊद की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है, जिसका उद्देश्य इजराइल में मौजूद नेपाली नागरिकों को बचाना है. 

नेपाल के विदेश मंत्री सऊद ने रविवार (8 अक्टूबर) को संसद को बताया, "समिति लगातार स्थिति की निगरानी करेगी और नेपाली नागरिकों के सामने आने वाली स्थितियों का मूल्यांकन करेगी. यह समिति बचाव कार्यों के संबंध में आवश्यक निर्णय लेगी और प्रभावी ढंग से समन्वय और सहयोग करेगी." इससे पहले हमास के हमले में कम से कम 9 नेपाली नागरिकों के घायल होने की खबर आई थी. 

ये भी पढ़ें: Israel Vs Hamas: इजराइल को मिला भारत और अमेरिका का साथ, हमास के आतंकी हमलों पर इन देशों ने दी बधाई, जानें कौन देश किसके साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च
भारतीय नाबालिग ने US में की मां और भाई की हत्या, ChatGPT पर किए थे खौफनाक सर्च
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, व्हाइट हाउस में ट्रंप की भरोसेमंद सहयोगी ने क्यों छोड़ा साथ?
कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, व्हाइट हाउस में ट्रंप की भरोसेमंद सहयोगी ने क्यों छोड़ा साथ?
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget