एक्सप्लोरर

Israel-Gaza Conflict: हमास ने तेल अवीव पर दागे 5000 रॉकेट, रिहायशी इमारतों को बनाया निशाना, इजराइल ने भी किया ऐलान-ए-जंग

Attack On Israel: हमास के बंदूकधारी लड़ाकों ने शनिवार तड़के इजराइल की ओर दर्जनों रॉकेट दागे हैं, जिससे युद्ध की स्थिति बन गई है. जवाबी कार्रवाई में इजरायली सेना ने भी गाजा पट्टी में हवाई हमले किए. 

Israel-Gaza Conflict : गाजा पट्टी में हमास के बंदूकधारी लड़ाकों ने शनिवार तड़के इजराइल की ओर दर्जनों रॉकेट दागे हैं, जिससे युद्ध की स्थिति बन गई है. लड़ाकों  ने इजरायल पर धावा बोल दिया है, जिसकी पुष्टि इजरायल के अधिकारियों ने की है. हमास के बंदूकधारी लड़ाकों की तरफ से हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत, जबकि तीन लोग घायल हो गए. हमास ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. जवाबी कार्रवाई में इजरायली सेना ने भी गाजा पट्टी में हवाई हमले किए. 

लड़ाकों के हमलों को देखते हुए इजरायल में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया.  इसके साथ ही इजरायल के विदेश मंत्रालय ने चेतवानी देते हुए कहा है कि हमास के चरमपंथी संगठन को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि एक घंटे पहले हमास के चरमपंथी संगठन ने हमला किया. उन्होंने रॉकेट दागे और इजरायली क्षेत्र में घुसपैठ की. इजरायली डिफेंस फोर्स नागरिकों की रक्षा करेगी और हमास के बंदूकधारी लड़ाकों को सबक सिखाएगी. 

इजराइल के लोगों को घर में रहने का आदेश

सीएएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, हमले के बाद इजरायल के कई हिस्सों में सायरन बजे. प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि पीएम और रक्षा मंत्री तेल अवीव में रक्षा बलों के मुख्यालय में सुरक्षा का मूल्यांकन कर रहे हैं. इसके साथ ही, फ़िलहाल इज़राइल ने निवासियों को घर के अंदर रहने का आदेश दिया है. 

इससे पहले, हमास ने कहा कि इज़राइल में 5,000 से अधिक रॉकेट दागे गए, उन्होंने घोषणा की कि उन्होंने इज़राइली कब्जे के खिलाफ "ऑपरेशन अल-अक्सा फ्लड" शुरू कर दिया है. ताजा माहौल को देखते हुए इजराइल की सेना ने भी कहा है कि वो जंग के लिए तैयार है. आर्मी ने अपने सैनिकों के लिए 'रेडिनेस फॉर वॉर' का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही गजा में शिक्षा मंत्रालय ने आज सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है.

जानें क्या है विवाद? 

दरसअल, इस इलाके में यह संघर्ष कम से कम 100 साल से चला आ रहा है. यहां वेस्ट बैंक, गाजा पट्टी और गोलन हाइट्स जैसे इलाकों पर विवाद है. फिलिस्तीन इन इलाकों समेत पूर्वी यरुशलम पर दावा जताता है. वहीं, इजराइल यरुशलम से अपना दावा छोड़ने को राजी नहीं है. ऐसे में आए दिन तनाव की स्थिति बनी रहती है. 

ये भी पढ़ें: Mexico Accident: मेक्सिको में दर्दनाक सड़क हादसा, प्रवासियों से भरी बस पलटी, 18 लोगों की मौत, 29 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
'ये काम मैं भारत के साथ...' अमेरिका को तगड़ा जवाब देने के लिए नेतन्याहू ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?
'ये काम मैं भारत के साथ...' अमेरिका को तगड़ा जवाब देने के लिए नेतन्याहू ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर अमेरिका को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी
ट्रंप की हत्या का प्लान! इजरायल ने खुफिया इंटेल देकर US को भड़काया, ईरान पर दोबारा अटैक की इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?

Embed widget