एक्सप्लोरर

Hamas Attacked Israel: हमास के हमले के बाद क्या बोले भारत में इजराइल के राजदूत?

Hamas Attacked Israel: भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने दावा किया है कि जीत इजराइल की ही होगी. हालांकि उन्होंने इस बात को स्वीकार किया है कि ये हालात साधारण नहीं है.

Attack On Israel: शनिवार (07 अक्टूबर) की सुबह गाजा से इजराइल की ओर दनादन रॉकेट दागे, जिससे इजराइल-फिलिस्तीन के बीच तनाव बढ़ गया है. हमास ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. जिसके बाद इजराइल ने भी युद्ध का ऐलान कर दिया है. इजराइल की आर्मी ने अपने सैनिकों के लिए 'रेडिनेस फॉर वॉर' का अलर्ट जारी किया है. 

हमास के हमले के बाद दुनिया भर से प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं. इसी बीच भारत में इसराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उन्होंने दावा किया है कि जीत इजराइल की ही होगी. दरअसल, ग़ाज़ा पट्टी की तरफ़ से इजराइल पर शनिवार सुबह हुए हमले को लेकर भारत में इजराइल के राजदूत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “यहूदी छुट्टी के दिन ग़ाज़ा की तरफ़ से इजराइल पर साझा हमला किया गया है. ये दोहरा हमला रॉकेटों से हुआ है और हमास आतंकवादी घुस आये हैं. ये हालात साधारण नहीं है लेकिन इजराइल विजेता होगा.”

कई वीडियो वायरल

गौरतलब है कि इजराइल पर हमलों के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, हमास के लड़ाकों ने इजराइल के स्डेरोट शहर में घरों पर क़ब्ज़ा कर लिया है. इजराइल की सेना की तरफ से इस तरह की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, ये जरूर है कि लड़ाकों के दक्षिणी इजराइल में घुसने के बाद इजराइली सेना ने लोगों से घरों के भीतर रहने को कहा है. 

इजराइल डिफेंस फ़ोर्सेज़ (आईडीएफ़) ने इस आतंकी हमले को लेकर कहा है कि हम अपनी रक्षा करेंगे.साथ ही कहा है कि हमास को इस आतंकी हमले की भारी कीमत चुकानी होगी. बता दें कि इससे पहले ग़ाज़ा पट्टी पर शासन चलाने वाले चरमपंथी समूह हमास ने कहा है कि उसने 20 मिनट के भीतर इजराइल की तरफ़ पांच हज़ार रॉकेट दागे हैं.

ये भी पढ़ें: Israel-Gaza Conflict: हमास ने तेल अवीव पर दागे 5000 रॉकेट, रिहायशी इमारतों को बनाया निशाना, इजराइल ने भी किया ऐलान-ए-जंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू में आर्मी की तैनाती
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू में आर्मी की तैनाती
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
पाक में मुनीर करने जा रहे तख्तापलट? डिफेंस एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी
पाक में मुनीर करने जा रहे तख्तापलट? डिफेंस एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics

Embed widget