एक्सप्लोरर

एक शहर था मोसुल जिसका कत्ल कर दिया ISIS ने, पढ़ें पूरी कहानी

मोसुल में ना सिर्फ 39 भारतीयों की हत्या हुई बल्कि हत्यारे बगदादी ने एक शहर के तौर पर मोसुल की भी हत्या की है. बगदादी के कत्लेआम और फिर उसे हराने के लिए हुई आसमानी बमबारी ने मोसुल को बर्बाद कर दिया.

नई दिल्ली: मोसुल में ना सिर्फ 39 भारतीयों की हत्या हुई बल्कि हत्यारे बगदादी ने एक शहर के तौर पर मोसुल की भी हत्या की है. बगदादी के कत्लेआम और फिर उसे हराने के लिए हुई आसमानी बमबारी ने मोसुल को बर्बाद कर दिया.

जून 2014 में इराक में आईएसआईएस दाखिल हुआ और सबसे पहले उत्तरी इराक के शहर मोसुल पर अपनी काली नजरें गड़ा दीं. राजधानी बगदाद से करीब 400 किलोमीटर दूर मोसुल शहर इराक का दूसरा सबसे बड़ा शहर था.

आईएसआईएस के महज 1500 लड़ाकों ने ही जंग की शुरूआत की लेकिन धीरे धीरे आईएस अपना दबदबा बढ़ाता गया. कुछ ही महीनों में आतंकियों की संख्या 30 हजार के पार पहुंच गई. उस वक्त इराकी फौज की तादाद आईएस से करीब 8 गुना ज्यादा थी, लेकिन फिर भी अपने खूंखार इरादों की वजह से आईएस इराकी फौज पर भारी पड़ा.

देखते ही देखते 30 लाख की आबादी वाले मोसुल पर आईएसआईएस का कब्जा हो गया. आईएसआईएस ने मोसुल पर कब्जे को अपनी बड़ी कामयाबी के तौर पर पेश किया. आईएसआईएस का प्रमुख अबु बकर अल बगदादी ने मोसुल की मस्जिद से खुद को खलीफा घोषित किया था.

मोसुल पर कब्जे के बाद वहां इराकी सेना के पांव पूरी तरह उखड़ गए और आईएसआईएस का साम्राज्य कायम हो गया. उसके अपने कायदे-कानून चलने लगे जिसके खिलाफ जाने पर वहां कत्लेआम होने लगे. उसने एक खुशहाल शहर को पूरी तरह बर्बाद कर दिया. मोसुल की तस्वीर बदल गई थी. एबीपी न्यूज जब पिछले साल मोसुल पहुंचा तो वहां हर जगह तबाही के निशान दिख रहे थेय.

मोसुल समेत इराक की 65 फीसदी जमीन पर बगदादी का कब्जा हो चुका था लेकिन अपने बड़े शहर मोसुल को बगदादी के कहर से बचाने और दोबारा अपने कब्जे में करने के लिए इराकी सेना ने भी लड़ाई लड़ी. तीन सालों तक संघर्ष चलता रहा. जमीनी सेना के अलावा इराकी वायुसैनिकों ने बगदादी के ठिकानों पर भारी बमबारी की. इसमें इराक को अमेरिका और नाटो सैनिकों का भी सहयोग मिला. हजारों बम बरसाने के बाद जब जुलाई 2017 में मोसुल पर इराकी सैनिकों को दोबारा कब्जा हो गया लेकिन उस वक्त तक मोसुल में शहर जैसा कुछ भी नहीं बचा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget