एक्सप्लोरर

ईरान में कमर्शियल विमान हादसे का शिकार, सवार 66 लोगों की मौत

उन्होंने सरकारी टीवी आईआरआईबी को बताया कि विमान राजधानी तेहरान से करीब 500 किलोमीटर दूर और यासूज से करीब 23 किलोमीटर दूर जागरोस पहाड़ी श्रृंखला के देना पर्वत पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

तेहरान: ईरान का एक यात्री विमान देश के जागरोस पहाड़ में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार सभी 66 लोग मारे गए. आसमान एयरलाइंस के जनसम्पर्क निदेशक मोहम्मद तबाताबई ने कहा कि आसमान एयरलाइंस का विमान तेहरान के मेहराबाद हवाई अड्डे से इसफहान प्रांत के यासुज शहर के लिए सुबह करीब आठ बजे रवाना हुआ.

उन्होंने सरकारी टीवी आईआरआईबी को बताया कि विमान राजधानी तेहरान से करीब 500 किलोमीटर दूर और यासूज से करीब 23 किलोमीटर दूर जागरोस पहाड़ी श्रृंखला के देना पर्वत पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

तबाताबई ने कहा, ‘‘क्षेत्र में खोज के बाद दुर्भाग्य से हमें सूचित किया गया कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. दुर्भाग्य से हमने इसमें अपने सभी प्रियजन गंवा दिए.’’

उन्होंने बताया कि विमान में एक बच्चे सहित 60 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे. एयरलाइंस के प्रवक्ता ने बताया कि खराब मौसम के कारण ईरान के राष्ट्रीय इमेंरजेंसी सेवा का एक हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर नहीं उतर सका.

ईरान के ‘रेड क्रीसेंट’ के राहत और बचाव संगठन ने बताया कि उसने क्षेत्र में 12 टीमें भेजी हैं. राष्ट्रीय आपात सेवाओं के प्रवक्ता मोजताब खालिदी ने संवाद समिति इसना को बताया, ‘‘क्षेत्र के पर्वतीय होने के चलते एंबुलेंस भेजना संभव नहीं है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक

रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान

इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी

नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!

अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट

Embed widget