एक्सप्लोरर

Helicopter Crash: ईरानी राष्ट्रपति रईसी को खोज रहे थे तुर्किए के ड्रोन, तभी देखी जलती हुई चीज

Helicopter Crash: ईरानी राष्ट्रपति की खोज में लगे तुर्की के एक ड्रोन को जलती हुई जगह का पता चला है. माना जा रहा है कि यह स्थान इब्राहिम रईसी के हेलिकॉप्टर क्रैश से जुड़ा हो सकता है.

Iran Helicopter Crash: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद लगातार उनकी तलाश की जा रही है. इसी बीच तुर्किए के ड्रोन ने दुर्घटना वाले इलाके में एक जलती हुई चीज की पहचान की है. इरानी समाचार एजेंसी फार्स ने इस बारे में जानकारी साझा की है. फार्स ने पूर्वी अजरबैजान के रेड क्रिसेंट के हवाले से यह खबर दी है. उन्होंने बताया कि तुर्की के ड्रोन ने जिस जगह पर आग का पता लगाया है, उस क्षेत्र की पहचान तवाल के रूप में की गई है. बचाव दलों को आग दिखने वाली जगह पर भेजा गया है. ईरानी राष्ट्रपति को ले जा रहा हेलिकॉप्टर रविवार को पूर्वी अजरबैजान क्षेत्र में क्रैश हो गया, रातभर चले रेस्क्यू अभियान के बावजूद अभी तक कोई हेलिकॉप्टर का पता नहीं चल सका है. 

तुर्की की समाचार एजेंसी अनातोलिया ने बताया कि तुर्की के ड्रोन ने गर्मी के एक स्रोत का पताया लगाया है, माना जा रहा है कि वह स्थान ईरानी राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर क्रैश से जुड़ा हो सकता है. इसी बीच रूस ने हेलिकॉप्टर की खोज के लिए दो उन्नत श्रेणी के विमान भेजे हैं. विमान में ईरान के राष्ट्रपति के अलावा और कई लोग मौजूद थे. रूस के राष्ट्रपति पुतिन के सहयोगी ने यह जानकारी साझा की है. इसके अलावा रूस 50 पेशेवर पर्वतीय बचाव दल को भेज रहा है, जो ईरानी रेस्क्यू टीम के साथ मिलकर काम करेंगे.   

व्लादिमीर पुतिन ने रात में की मीटिंग
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति के हेलकॉप्टर क्रैश को लेकर मास्को में ईरान के राजदूत को क्रेमलिन में अपने कार्यालय पर बुलाया है. ईरान के राजदूत काजेम जलाली ने न्यूज एजेंसी आईआरएनए को बताया कि, रूस में रविवार को छुट्टी होने के बावजूद राष्ट्रपति पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर क्रैश को लेकर रूस के रक्षा अधिकारियों के साथ रात 10 बजे मीटिंग की. जलाली ने बताया कि इस मीटिंग में मुझको भी बुलाया गया था.

हेलिकॉप्टर में 9 लोग थे सवार
दरअसल, रविवार को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को लेकर आ रहा हेलिकॉप्टर पूर्वी अजरबैजान प्रांत के पहाली इलाके में दुर्घटना का शिकार हो गया. इस हेलिकॉप्टर में रईसी के साथ ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियान और पूर्वी अजरबैजान के गवर्नर मलिक रहमती समेत अन्य लोग भी सवार थे. ईरान के गृह मंत्री अहमद वाहिदी ने हेलिकॉप्टर दुर्घटना को 'हार्ड लैंडिंग' बताया था. बताया जाता है कि आम तौर पर रूसी सेना हेलीकॉप्टर क्रैश के लिए हार्ड लैंडिंग शब्द का इस्तेमाल करती है. इस हादसे के बाद रविवार रात को दर्जनों बचाव दलों ने हेलीकॉप्टर की तलाश के लिए अभियान चलाया लेकिन अभी ईरान के राष्ट्रपति और हेलीकॉप्टर का कोई पता नहीं चल सका है. इस हेलिकॉप्टर में कुल 9 लोगों के सवार होने की बात कही जा रही है.

यह भी पढ़ेंः 'क्रैश के बाद नहीं मिल रहा ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर', सांसद बोले- तलाशी अभियान जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget