एक्सप्लोरर

बलूचिस्तान में विद्रोहियों का हमला: बस रोकी, यात्रियों को उतारा और चला दीं गोलियां

बलूचिस्तान में विद्रोहियों ने एक बस को रोककर यात्रियों को उतार कर छह की हत्या कर दी और तीन का अपहरण कर लिया.

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में विद्रोहियों ने एक बस को रोककर पंजाब प्रांत से आए यात्रियों को उतारने के बाद उनमें से छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि तीन लोगों का अपहरण कर लिया.

अधिकारियों ने बताया कि प्रांत में एक अन्य आतंकवादी हमले में पुलिस वाहन के पास बम विस्फोट होने से भी तीन लोगों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए. ये दोनों हमले ऐसे समय में हुए हैं जब 15 दिन पहले ही प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी द्वारा बोलन जिले में एक ट्रेन को घेर लिया गया था और 18 सुरक्षाकर्मियों सहित 26 बंधकों की हत्या कर दी गई थी. 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हफीज बलूच ने बताया बस पर किया गया यह हमला प्रांत के ग्वादर जिले में उस वक्त हुआ जब बुधवार देर रात हथियारबंद लोगों ने ओरमारा हाईवे पर कलमत क्षेत्र के पास ग्वादर से कराची जा रही एक बस को रोक लिया और यात्रियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी.

बंदूकधारियों ने कुछ यात्रियों को बस से नीचे उतारा और उनमें से छह लोगों को गोली मार दी, जिनमें से पांच की तत्काल मौत हो गई जबकि एक जीवित व्यक्ति की बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई.  

पहचान पत्र देख रहे थे हत्या 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा, 'हथियारबंद लोगों ने यात्रियों का पहचान-पत्र देखकर छह यात्रियों की हत्या कर दी और तीन अन्य को अपने साथ ले गए.’ उन्होंने कहा कि सभी पीड़ित पंजाब प्रांत के थे. फिलहाल किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. 

बारेच के पास हुआ बम विस्फोट

इसके अलावा गुरुवार को एक अलग आतंकी घटना में क्वेटा के बारेच में एक पुलिस वाहन के पास बम विस्फोट हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए. बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि एक मोटरसाइकिल में ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी)’ छिपाकर रखा गया था, जो वहां खड़े पुलिस के एक वाहन के पास फट गया. 

पुलिस सर्जन डॉ. आयशा फैज ने बताया कि तीन लोग मारे गए और 21 अन्य घायल हो गए जिनमें चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.  उन्होंने कहा, ‘चार घायलों की हालत गंभीर है.’ हालांकि, आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में केवल दो मौतों की पुष्टि की है. देश के शीर्ष नेतृत्व ने इन हमलों की निंदा की. 

पीएम ने की बेहतर चिकित्सा उपचार की अपील 

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा, ‘आतंकवादी देश के विकास और बलूचिस्तान की समृद्धि के दुश्मन हैं. वे बलूचिस्तान में प्रगति नहीं देख सकते.’ प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने आदेश दिया कि घायलों को बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान किया जाए और अपराधियों की पहचान करने और उन्हें दंडित करने के लिए जांच की जाए.

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने घटना की निंदा करते हुए कहा, ‘निर्दोष यात्रियों को बस से उतारना और पहचान के आधार पर उनकी हत्या करना एक जघन्य और कायरतापूर्ण कृत्य है.’ प्रांत के नसीराबाद संभाग के सोहबत क्षेत्र में एक अन्य घटना हुई, जहां हथियारबंद लोगों ने एक घर पर हमला कर एक महिला और तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के सात लोगों की हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि यह क्रूर हत्याएं दो समूहों के बीच भूमि विवाद का परिणाम थीं। भाषा  यासिर संतोषसंतोष ये बना सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget