एक्सप्लोरर

Sudan Violence: सूडान में जारी हिंसा के बीच एक भारतीय नागरिक की मौत, सैनिक और अर्धसैनिक बल में चल रही है जंग

Sudan Violence: भारतीय के मौत पर देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वे इसे लेकर काफी दुखी हैं और दूतावास परिवार को सारी मदद मुहैया कराने की कोशिश में है.

Sudan: सूडान में अर्धसैनिक बलों और सेना के बीच संघर्ष में अब तक 75 से अधिक नागरिकों की मौत हो गई है. मृतकों में एक भारतीय भी शामिल है, जो सूडान में जारी हिंसा का शिकार हो गया. गौरतलब है कि शनिवार को सूडान की राजधानी खार्तूम में भीषण गोलीबारी और विस्फोट की शुरुआत हुई. यहां सेना और पैरामिलिट्री 'रैपिड सपोर्ट फोर्स' के बीच संघर्ष चल रहा है. 

भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि सूडान में स्थित भारतीय दूतावास ने की. उन्होंने जानकारी साझा करते हुए कहा कि शनिवार को गोली लगने से भारतीय नागरिक अल्बर्ट ऑगस्टाइन की मौत हो गई. भारतीय नागरिक डीएएल ग्रुप कंपनी में काम करता था. भारतीय के मौत पर देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वे इसे लेकर काफी दुखी हैं और दूतावास परिवार को सारी मदद मुहैया कराने की कोशिश में है. इस दौरान भारत के विदेश मंत्री ने सूडान की मौजूदा स्थिति को चिंताजनक बताया. 

मृतक के संपर्क में है भारतीय दूतावास

भारतीय दूतावास ने अपने एक बयान में कहा कि भारतीय नागरिक की मौत गोली लगने से हुई है. हम मृतक के परिवार के संपर्क में हैं. उन्होंने कहा कि आगे की व्यवस्था करने के लिए परिवार और चिकित्सा अधिकारियों से बातचीत जारी है. गौरतलब है कि सूडान की राजधानी खार्तूम में भीषण गोलीबारी और झड़प की ख़बरें आने के बाद सूडान स्थित भारतीय दूतावास ने एडवायजरी जारी किया था. इस दौरान भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने और घरों में रहने की सलाह दी गई थी. इसके अलावा दूतावास ने सूडान की यात्रा करने का विचार कर रहे लोगों को अपना प्लान स्थगित करने को कहा था. 

75 से अधिक लोगों की मौत 

सूडान की राजधानी खार्तूम में दूसरे दिन भी लगातार गोलियों और तोप की आवाज सुनाई दे रही है. अब तक इस गोलीबारी में 75 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 600 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शहर में अभी भी गोली की आवाज सुनाई दे रही है. 

ये भी पढ़ें: Pakistan Minister Accident: पाकिस्तान के केंद्रीय मंत्री की सड़क हादसे में मौत, खुद चला रहे थे कार, पांच लोग गिरफ्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget