एक्सप्लोरर

UK Visa: ब्रिटिश यात्रियों ने भारत के लिए पर्यटन वीजा प्रक्रिया को लेकर की थी शिकायत, भारतीय उच्चायोग ने दी सफाई

UK Visa Rules: ब्रिटिश यात्रियों ने भारत के लिए पर्यटन वीजा प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं होने की शिकायत की है.

Indian High Commission In London: लंदन में स्थित भारतीय उच्चायोग ने उन दावों को खारिज कर दिया है कि उन्होंने अंतिम समय में अपने यूके पर्यटक वीजा (UK Tourist Visa) नियमों को बदल दिया है. भारतीय उच्चायोग ने कहा कि भारत आने वाले ब्रिटिश यात्रियों को हमेशा वीएफएस केंद्र व्यक्तिगत रूप से आवेदन करने की आवश्यकता होती है. व्यक्तिगत वीजा आवेदनों के लिए प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

दरअसल, ब्रिटेन के लोगों को भारत के लिए पर्यटन वीजा हासिल करने में परेशानियों का सामना करने की बात सामने आई थी. ब्रिटिश यात्रियों ने समय पर वीजा प्रक्रिया पूरी नहीं होने की शिकायत की है. इस पर भारतीय उच्चायोग ने कहा कि हमारे संज्ञान में आया है कि अनधिकृत एजेंट अवैध रूप से शुल्क ले रहे हैं और वीएफएस केंद्रों पर जमा करने के लिए वीजा आवेदनों को इकट्ठा कर रहे हैं. वे आवेदकों को गुमराह कर रहे हैं और उन सेवाओं को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है. 

क्या कहा भारतीय उच्चायोग ने?

भारतीय उच्चायोग इस बात पर जोर देता है कि वीएफएस ग्लोबल सर्विसेज यूके में भारत से संबंधित पासपोर्ट/वीजा सेवाओं के लिए एकमात्र अधिकृत आउटसोर्सिंग सेवा प्रदान करता है. भारतीय उच्चायोग ने कहा कि वह अपनी सेवाओं में कमी को दूर करने का प्रयास कर रहा है. दरअसल, ब्रिटिश हॉलिडेमेकर्स, जिन्होंने भारत के लिए अपने वीजा प्राप्त करने के लिए एजेंटों का उपयोग किया है, वे अपनी छुट्टियां रद्द करने के लिए मजबूर हो रहे हैं. क्योंकि एजेंटों को पिछले सप्ताह नोटिस मिला था कि सभी आवेदकों को वीजा आवेदन जमा करने के लिए वीएफएस केंद्रों पर व्यक्तिगत रूप से आना होगा. 

लोगों ने की थी शिकायत

इसके अलावा कई ब्रिटिश यात्रियों ने समय पर वीजा स्लॉट नहीं मिलने की शिकायत की थी. कई लोगों ने वीएफएस केंद्रों की यात्रा करने से बचने के लिए इन एजेंटों को सैकड़ों पाउंड का भुगतान किया था और अब उनकी फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले उन्हें वीजा स्लॉट नहीं मिल पाएगा. 

ट्रैवल एसोसिएशन बोली होगा बड़ा आर्थिक नुकसान

एआईटीओ- द स्पेशलिस्ट ट्रैवल एसोसिएशन के एक प्रवक्ता ने कहा कि एआईटीओ ऑपरेटरों की करीब 10 मिलियन पाउंड की बुकिंग हो चुकी हैं, जो अब खतरे में हैं. ट्रैवल उद्योग लंबे समय से वीजा एजेंटों पर भरोसा करता आ रहा है क्योंकि ये आवेदकों को पूरे यूके (UK) से वीजा (Visa) केंद्र तक यात्रा करने से बचाते हैं. व्यक्तिगत रूप से वीजा प्राप्त करने का तरीका बहुत मुश्किल है. 

ये भी पढ़ें- 

UK Visa: यूके में भारतीय मूल की गृहमंत्री सुएला बोलीं- वीजा खत्म होने पर भी ब्रिटेन में रुकते हैं भारतीय, इंडिया ने दिया जवाब

UAE Visa Rules Changed: नए रूल भारतीयों के लिए कितने फायदेमंद, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget