एक्सप्लोरर

श्रीलंका के बाढ़ प्रभावित इलाकों में मदद के लिए भारत आया आगे, अब तक 180 लोगों की हो चुकी है मौत

कोलंबो: श्रीलंका के बाढ़ प्रभावित दक्षिण-पश्चिम इलाके में श्रीलंकाई नौसेना के अभियान में मदद के लिए भारतीय नौसेना के गोताखोर और चिकित्सकीय दलों को तैनात किया गया है. आपको बता दें कि बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 180 हो गई, जबकि बारिश में 110 लोग अब भी लापता हैं.

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या आपदा प्रबंधन केन्द्र की जानकारी के मुताबिक बचावकर्ताओं ने भूस्खलन के मलबे में दबे और शव निकाले. इन शवों को निकालने के साथ ही मरने वालों की की संख्या 180 हो गई. आशंका जताई जा रही हैं कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती हैं क्योंकि 110 लोग अब भी लापता हैं.

मदद के लिए पहुंचे हैं आईएनएस ‘किर्च’ और आईएनएस ‘शादरुल’ श्रीलंकाई नौसेना प्रवक्ता चामिंडा वालाकाउलुगे ने कहा कि दो भारतीय पोत आईएनएस ‘किर्च’ और आईएनएस ‘शादरुल’ मदद के लिए पहुंचे हैं. इन दोनों के द्वारा ही राहत कार्यों में श्रीलंकाई नौसना का सहयोग किया जा रहा है. भारतीय नौसेना गोताखोरी और चिकित्सकीय दल सोमवार को आईएनएस शादरुल से पहुंचा जिन्हें कालुतारा, रातमलाना और गाले में श्रीलंकाई नौसेना के अभियान में मदद पहुंचाने के लिए तैनात किया गया है. भारतीय उच्चायोग ने यहां श्रीलंकाई नौसेना राहत अभियान के लिए कालुतारा, रातमलाना और गाले में तैनात भारतीय गोताखोर और चिकित्सकीय टीमों की तस्वीरें ट्वीट कीं. आईएनएस ‘किर्च’ के नौसैनिक शनिवार को पहुंचे और वे फिलहाल श्रीलंकाई नौसेना के सहयोग से कालुतारा जिले के उदुगामा और गालापाठा में बाढ़ राहत अभियान में जुटे हैं.

श्रीलंकाई विदेश मंत्री ने पीएम मोदी को कहा शुक्रिया

भारतीय उच्चायोग ने कहा, ‘‘वे यहां पर श्रीलंका सरकार के अनुरोध के जवाब में श्रीलंका में बाढ़ राहत प्रयासों में सहायता करने के लिए वहां पहुंचे.’’ आईएनएस शादरुल पर करीब 200 कर्मी जबकि आईएनएस किर्च पर 125 कर्मी हैं. भारतीय पोत चावल, आटा, दाल, चीनी, चादर, कंबल, दरी, रेनकोट, दूध, बिस्किट आदि लेकर आए हैं. अतिरिक्त राहत सामग्री के साथ तीसरे भारतीय पोत आईएनएस जलाश्व के आज पहुंचने की संभावना है. श्रीलंकाई विदेश मंत्री रवि करूणानायके ने सहायता मांगने के कुछ घंटों के भीतर मदद पहुंचाने पर के लिए पीएम मोदी को शुक्रिया कहा है.

आज तेज हवाओं के साथ हो सकती है बारिश

इस बीच, मौसम विभाग ने आज तेज हवाओं के साथ और बारिश की चेतावनी दी है और दक्षिण में निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित जगहों पर चले जाने को कहा है, क्योंकि सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं. पुलिस ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सहायता लेकर जा रहा श्रीलंकाई वायुसेना का हेलीकॉप्टर एमआई-17 दक्षिणी गाले जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. आकस्मिक बाढ़ और धरती धंसने जैसी आपदाओं से बुरी तरह प्रभावित 14 जिलों में से गाले सबसे अधिक प्रभावित हुआ है.

हेलीकॉप्टर हादसे में नहीं हुआ कोई नुकसान

हेलीकॉप्टर हादसे में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है और श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना ने एमआई 17 के स्क्वाड्रन लीडर भानुका देलगौडा को फोन कर उन्हें उनकी बहादुरी के लिए बधाई दी. पुलिस ने बताया कि खराब मौसम के कारण पायलट ने हेलीकॉप्टर से नियंत्रण खो दिया था. शनिवार को श्रीलंका वायुसेना के एक अधिकारी वाईएमएस यपराटने की गाले जिले में राहत अभियान चलाने के दौरान उस समय मौत हो गई जब वह हेलीकॉप्टर से गिर गये थे.

मदद के लिए चीन भी अब आएगा आगे

श्रीलंका को आपात राहत मुहैया कराने की भारत की पहल के बाद और देश बाढ़ पीड़ितों को मदद मुहैया कराने की बात कह रहे हैं. चीन ने कहा है कि वह 22 लाख डालर की राहत सामग्री दान करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget