एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान के बीच बहाल हुई ‘ट्रैक 2’ की डिप्लोमेसी

आपको बता दें कि द्विपक्षीय रिश्तों को सुधारने के लिए पीएम मोदी ने कई अकल्पनीय कदम उठाए. इनमें पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज़ शरीफ को अपने शपथ ग्रहण में बुलाने से लेकर 2015 में अफगानिस्तान से लौटते वक्त सीधे पाकिस्तान में उतर जाने जैसे कदम शामिल रहे.

इस्लामाबाद: पीएम नरेंद्र मोदी के रिश्ते सुधारने के कई प्रयासों के बाद भी पाकिस्तानी आतंकियों के हमले जारी रहे. ऐसे में दोनों देशों के रिश्ते लंबे समय से पटरी से उतरे हुए हैं. भारतीय विशेषज्ञों के एक ग्रुप ने बेहद बिगड़े द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा करने और ट्रैक 2 डिप्लोमेसी बहाल करने के लिए पाकिस्तान का दौरा किया. कूटनीतिक सूत्रों ने बताया है कि ट्रैक 2 की पहल ‘नीमराणा डायलॉग’ को इस दौरे के साथ नई शुरुआत मिली.

भारतीय पक्ष की अगुवाई पूर्व विदेश सचिव विवेक काटजू और अन्य विशेषज्ञों ने की, जबकि पाकिस्तानी पक्ष में पूर्व मंत्री जावेद जब्बार और बाकी के लोग शामिल थे. सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच इस्लामाबाद में 28 से 30 अप्रैल के बीच बातचीत हुई. एक सूत्र के मुताबिक, ‘‘दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा की और इस बात पर सहमति जतायी कि दोनों देशों के बीच सभी मुद्दे बातचीत के जरिये सुलझाये जाने चाहिए.’’

नाइजीरिया: आत्मघाती धमाकों में 60 से ज़्यादा लोगों की मौत

सूत्रों ने बैठक में चर्चा के विषयों के बारे में और जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों ने कश्मीर, सियाचिन, सर क्रीक, आतंकवाद, नियंत्रण रेखा पर तनाव और अफगानिस्तान सहित क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की. सूत्रों ने कहा कि दोनों पक्ष अपने प्रस्ताव विचार के लिए अपनी सरकारों को सौंपेंगे. पाकिस्तानी पक्ष में शामिल विशेषज्ञों में स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के पूर्व गवर्नर इशरत हुसैन भी थे जिनका नाम जुलाई में संभावित आम चुनाव के दौरान पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के उम्मीदवारों के तौर पर मीडिया में चल रहा है.

ऐतिहासिक! आज़ादी के बाद पहली बार ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज़ करने जा रहे हैं भारत-पाकिस्तान

ट्रैक 2 की बातचीत को पूरी तरह गुप्त रखा गया है और आयोजकों ने इस बारे में आधिकारिक रूप से कुछ भी साझा नहीं किया. 1990 के दशक में नीमराणा संवाद की शुरुआत हुई थी. साल 2016 में पाकिस्तान के संगठनों द्वारा किये गये आतंकी हमलों और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच रिश्तों में तनाव पैदा हो गया था.

जिस न्यूक्लियर साइट को बंद करने वाला है नॉर्थ कोरिया वो पूरी तरह काम कर रहा है: रिपोर्ट

दोनों पक्ष अक्सर एक दूसरे पर नियंत्रण रेखा पर सीज़फायर उल्लंघन का आरोप लगाते हैं. हाल ही में भारत ने कहा था कि वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की रूपरेखा के तहत रूस में कई देशों के आतंकवाद निरोधक अभ्यास में पाकिस्तान के साथ भाग लेगा.

पीएम मोदी के दौरे के दौरान किसी भी राजनीतिक समझौते पर हस्ताक्षर नहीं होगा: नेपाल

आपको बता दें कि द्विपक्षीय रिश्तों को सुधारने के लिए पीएम मोदी ने कई अकल्पनीय कदम उठाए. इनमें पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज़ शरीफ को अपने शपथ ग्रहण में बुलाने से लेकर 2015 में अफगानिस्तान से लौटते वक्त सीधे पाकिस्तान में उतर जाने जैसे कदम शामिल रहे. लेकिन ऐसे हर कदम के बाद पाकिस्तान ने पठानकोट से लेकर उरी तक आतंकी हमले किए जिससे तमाम कोशिशों पर पानी फिर गया. भारत-पाक रिश्ते हालिया वक्त में अपने सबसे ख़राब दौर में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
राहुल गांधी जा रहे वियतनाम? BJP ने वीडियो शेयर कर किया दावा, कांग्रेस क्या बोली?
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget