एक्सप्लोरर

भारत-ऑस्ट्रेलिया ने वर्चुअल शिखर वार्ता में रूस-यूक्रेन युद्ध पर जताई चिंता, कहा- जल्द खत्म करें युद्ध

मॉरिसन ने मोदी के साथ डिजिटल वार्ता में कहा कि रूस को यूक्रेन में जानमाल के नुकसान के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसी भयावह घटनाएं हिंद प्रशांत क्षेत्र में नहीं हों.

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर चिंता जताते हुए शत्रुता को तत्काल खत्म किए जाने की आवश्यकता को रेखांकित किया है तथा जोर दिया है कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था संयुक्त राष्ट्र ‘चार्टर’, अंतरराष्ट्रीय कानून एवं राज्यों की संप्रभुता के सम्मान और क्षेत्रीय अखंडता पर आधारित है. विदेश मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी संयुक्त बयान के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन ने सोमवार को डिजिटल शिखर सम्मेलन के दौरान इस बात पर जोर दिया.

मॉरिसन ने मोदी के साथ डिजिटल शिखर वार्ता में सोमवार को कहा कि रूस को यूक्रेन में जानमाल के नुकसान के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए तथा यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि इस तरह की 'भयावह घटनाएं' हिंद-प्रशांत क्षेत्र में कभी भी नहीं हों. संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष एवं मानवीय संकट को लेकर गंभीर चिंता जतायी. दोनों प्रधानमंत्रियों ने शत्रुता को तत्काल खत्म करने की आवश्यकता दोहराई.

बयान में कहा गया है कि उन्होंने इस बात पर बल दिया कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था संयुक्त राष्ट्र ‘चार्टर’, अंतरराष्ट्रीय कानून और संप्रभुता के सम्मान और राज्यों की क्षेत्रीय अखंडता पर आधारित है. इसमें कहा गया है कि दोनों नेता इस मुद्दे और हिंद-प्रशांत पर इसके व्यापक प्रभावों के संबंध में करीबी रूप से जुड़े रहने पर सहमत हुए. शिखर बैठक के बाद विदेश सचिव श्रृंगला ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री यूक्रेन संकट पर भारत के रुख को समझते हैं. उन्होंने कहा कि मॉरिसन ने यूक्रेन संकट पर भारत के रुख को समझने की बात कही है.

उन्होंने कहा, ''दोनों पक्षों का मानना है कि यूरोप में जारी संघर्ष हम लोगों के लिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र से ध्यान भटकाने का कारण नहीं बनना चाहिए.'' श्रृंगला ने कहा कि वार्ता के दौरान यूक्रेन के मौजूदा मानवीय हालात और संघर्ष को लेकर भी गंभीर चिंता जतायी गई और दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने यूक्रेन में शत्रुता एवं हिंसा को रोके जाने की आवश्यकता पर बल दिया. संयुक्त बयान में कहा गया है कि शिखर बैठक में दोनों नेताओं ने आसियान को केंद्र में रखते हुए स्वतंत्र, खुले और नियम-आधारित हिंद-प्रशांत के लिए साझा प्रतिबद्धता जतायी.

बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने ऐसे समावेशी और समृद्ध क्षेत्र के लिए अपनी प्रतिबद्धता जतायी जिसमें सभी राज्यों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाता हो और देश सैन्य, आर्थिक और राजनीतिक दबाव से मुक्त हों. मोदी और मॉरिसन ने क्षेत्रीय स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए ‘क्वाड’ के सकारात्मक और महत्वाकांक्षी एजेंडे को आगे बढ़ाने में भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के बीच सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी जतायी.

बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने मार्च 2022 में ‘क्वाड’ नेताओं की डिजिटल बैठक का स्वागत किया और आने वाले महीनों में अगली बैठक को लेकर उत्सुकता दिखायी. ‘क्वाड’ चार देशों का एक समूह है जिसमें भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं. संयुक्त बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने हिंद महासागर में समुद्री और आपदा तैयारियों, व्यापार, निवेश तथा संपर्क में ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी हुई भागीदारी का स्वागत किया.

पाकिस्तान के पीएम इमरान खान पर चुनाव आयोग ने लगाया जुर्माना, ये है वजह

China Economic Slowdown: चीन की आर्थिक मंदी से भारत के लिए बन रहे नए अवसर, जानिए कैसे आगे निकल रहा है इंडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू हाशिम की मौत, मस्जिद की सीढ़ियों से गिरा
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget