एक्सप्लोरर

Pakistan: 'तुम पाकिस्तान के हीरो हो'... अपनी जान बचाने वाले युवक से बोले पूर्व PM इमरान खान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जान बचाने का पूरा श्रेय इब्तिसाम इब्राहिम को जाता है. खान ने अस्पताल में 'पाकिस्तान के हीरो' से मुलाकात भी की. मुलाकात के दौरान की तस्वीर भी सामने आई है.

Imran Khan: पाकिस्तान में इमरान खान पहले राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं जिनको मारने की कोशिश की गई हो. उनसे पहले भी कई राजनीतिक हस्तियों पर ऐसे हमले हो चुके हैं. हालांकि, पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गुरुवार को वजीराबाद में दाहिने पैर में गोली लगने के बावजूद बाल-बाल बच गए. इमरान खान की जान रैली में मौजूद एक शख्स की वजह से बच पाई. खान ने अस्पताल में 'पाकिस्तान के हीरो' से मुलाकात भी की. मुलाकात के दौरान की तस्वीर भी सामने आई है. इमरान ने शख्स से कहा, "तुम पाकिस्तान के हीरो हो."

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जान बचाने का पूरा श्रेय इब्तिसाम इब्राहिम को ही जाता है. इब्तिसाम ने अपनी जान जोखिम में डालकर खान शूटर को पकड़ा था. इब्तिसाम के अनुसार, शूटर ने उस समय हमला किया, जब वह खान को ले जा रहे वाहन से 10 से 12 फीट दूर था, जिस पर एक कंटेनर लगा हुआ था. इब्तिसाम ने एक व्यक्ति को अपनी बंदूक लोड करते हुए और 70 वर्षीय पीटीआई नेता पर नजर रखते हुए देखा.

इब्तिसाम ने हमलावर को कैसे पकड़ा?

इब्तिसाम ने दावा किया कि कथित शूटर इमरान खान पर एक गोली चलाने के बाद भागने के दौरान गिर गया और उसने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे जमीन की ओर नीचे कर दिया. बंदूकधारी ने फिर फायरिंग की और गोली किसी और को जा लगी. इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई और बंदूक जमीन पर गिर गई. इब्तिसाम ने दावा किया कि उसने संदिग्ध का पीछा किया और रैली में मौजूद अन्य लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया.

'पाकिस्तान का हीरो' बन गया इब्तिसाम

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसान पार्टी के अध्यक्ष की जान बचाने वाला यह शख्स 'पाकिस्तान का हीरो' बन गया है. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस इब्तिसाम को उसकी बहादूरी के लिए खूब सराहा. सिर्फ सोशल मीडिया पर आम लोगों ने ही नहीं बल्कि राजनीतिक हस्तियों और यहां तक कि इमरान खान की पूर्व पत्नी ने भी इब्तिसाम की बहादुरी की सराहना की. 

इमरान पर गोली चलाने वाले ने क्या कहा?

इमरान खान पर गोली चलाने वाले शख्श ने कहा कि वह उनको मारना चाहता था. उसने मीडिया से कहा, "इमरान खान लोगों को गुमराह कर रहे हैं, इसलिए मैंने उन्हें मारने की सोची. वह ईशनिंदा कर रहा है, संगीत बजा रहा है और नाच रहा है जब अजान होती है, मैं सिर्फ इमरान खान को मारना चाहता हूं. मैं उसे नहीं छोडूंगा. मेरे पीछे कोई नहीं है. मैं अकेला हूं." गोली चलाने वाले शख्स को 9 मिमी की पिस्तौल और दो खाली मैगजीन के साथ पकड़ा गया था.

ये भी पढ़ें- Twitter में छंटनी पर पहली बार एलन मस्क ने दी सफाई, कहा- कंपनी को हर दिन हो रहा नुकसान, नहीं था कोई और रास्ता...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितना लंबा खिंचेगा इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध? तेल की कीमतों में भी लगी आग, ट्रंप ने हांकी डींगे!
कितना लंबा खिंचेगा इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध? तेल की कीमतों में भी लगी आग, ट्रंप ने हांकी डींगे!
पेजेशकियान की माफी में डोनाल्ड ट्रंप को दिखी जीत, आगबबूला हो गया ईरान, खाड़ी देशों को फिर दे डाली धमकी
पेजेशकियान की माफी में डोनाल्ड ट्रंप को दिखी जीत, आगबबूला हो गया ईरान, खाड़ी देशों को फिर दी धमकी
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bharatpur News: ढाई साल बाद जेल से बाहर आया मोनू मानेसर, हाईकोर्ट से मिली जमानत, नासिर-जुनेद हत्याकांड में था बंद
ढाई साल बाद जेल से बाहर आया मोनू मानेसर, हाईकोर्ट से मिली जमानत, नासिर-जुनेद हत्याकांड में था बंद
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
जीवन की हर चुनौती में चमकती हैं नारी शक्ति, इस महिला दिवस पर भेजें ये प्यार भरे संदेश और कोट्स
जीवन की हर चुनौती में चमकती हैं नारी शक्ति, इस महिला दिवस पर भेजें ये प्यार भरे संदेश और कोट्स
China Tuition Ban: इस देश में प्राइवेट ट्यूशन पर है प्रतिबंध, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस देश में प्राइवेट ट्यूशन पर है प्रतिबंध, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
Embed widget