एक्सप्लोरर

Pakistan Political Crisis: सत्ता से बेदखल होने के बाद इमरान खान के समर्थन में कई शहरों में लोगों का प्रदर्शन

इमरान खान अब सत्ता से बाहर हैं, लेकिन असेंबली से बाहर पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में उन्हें लोगों का भारी समर्थन मिलता दिख रहा है. लोग उनके सपोर्ट में और विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं.

बेशक इमरान खान नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान अपने पक्ष में जरूरी वोट हासिल नहीं कर पाए और सत्ता से बेदखल हो गए, लेकिन असेंबली से बाहर पाकिस्तान के अलग-अलग शहरों में उन्हें लोगों का भारी समर्थन मिलता दिख रहा है. उन्हें बेदखल करने के विरोध में लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन करने वालों की संख्या काफी बड़ी है. इसमें युवा, बुजुर्ग, महिलाओं सभी वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं. रविवार को कई शहरों में ऐसा ही कुछ नजारा दिखा. जिसमें प्रदर्शन करने वाले इमरान खान के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे.

विपक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को इस्लामाबाद, पेशावर, कराची और लाहौर जैसे शहरों में इमरान खान समर्थकों ने रोड पर रैली निकाली. इस दौरान उन्होंने इमरान के सपोर्ट में तो विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोगों ने बैनर और पोस्टर भी ले रखा था. ये लोग इमरान को सत्ता से हटाने को गलत बता रहे थे.

इमरान खान ने शुक्रिया कहा

वहीं, लोगों की तरफ से मिल रहे इस समर्थन पर इमरान खान ने सभी को शुक्रिया कहा. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, अमेरिका संरक्षित नई सरकार के विरोध में उतरने और इतना प्यार और समर्थन देने के लिए आप सभी का धन्यवाद. यह भीड़ बताती है कि पाकिस्तानियों ने इसे अस्वीकार किया है.

क्या कहा था इमरान खान ने

इमरान खाने इस्तीफा देने के बाद लोगों से कहा था कि अब आजादी के संघर्ष का समय है. उन्होंने फिर से विदेशी साजिश वाली बात को दोहराते हुए कहा था कि उन्हें अमेरिका ने साजिश करके सत्ता से बेदखल कराया है. इसके बाद से लोगों को उन्हें काफी सपोर्ट मिल रहा है.

ये भी पढ़ें

शहबाज शरीफ के पीएम बनने पर चीनी मीडिया खुश, कहा- ‘चीन-पाक संबंधों के लिए इमरान से बेहतर होंगे शहबाज’

इमरान खान को हटाकर पाकिस्तान की हुकूमत में आ रहे हैं शहबाज शरीफ, पीएम बनने से पहले छेड़ा कश्मीर राग, भारत के हितों पर क्या पड़ेगा असर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
Embed widget