एक्सप्लोरर

Imran Khan Case: 'अगर हिंसा में PTI से कोई शामिल है तो...', घेराबंदी के बीच इमरान खान ने दी सफाई

Imran Khan Case: पाकिस्तान में हुए हिंसा के बाद इमरान खान मुश्किलों में है. एक-एक करके पार्टी में शामिल लोग जा रहे हैं. ऐसे इमरान को डर है कि उनकी पार्टी खत्म न हो जाए.

Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) अध्यक्ष इमरान खान ने शुक्रवार (19 मई) को मीडिया को संबोधित किया. इससे पहले उन्होंने पंजाब सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की. वहीं, शुक्रवार को ही पाकिस्तान के पंजाब की पुलिस ने कहा है कि उसने इमरान के घर से भागते हुए 8 अन्य आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है. ऐसे में पीटीआई नेता की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 

अपने संबोधन में पीटीआई प्रमुख ने कहा, "अब अधिकारियों ने अपना रुख बदल लिया है. उनका कहना है कि जमान पार्क में आतंकवादी नहीं, बल्कि वांटेड लोग हैं." उन्होंने आगे कहा, 'मेरे  7,500 लोगों को छीन लिया गया है. हमारे वरिष्ठ नेतृत्व को हमसे तोड़ दिया गया. अभी भी जो लोग पीटीआई में हैं वे सभी वांटेड हैं." 

'पीटीआई को कुचला जा रहा' 

इमरान खान ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि वह अपने आवास पर तलाशी अभियान की अनुमति तभी देंगे, जब लाहौर हाई कोर्ट को पहले वाले सुझाए गए तरीके को अपनाया जाएगा. वहीं, अधिकारियों का कहना है कि घर के सभी सदस्यों को घर छोड़ना होगा, तब जाकर वे घर की तलाशी लेंगे. उन्होंने आगे कहा कि हम इस मामले को अदालत में उठाएंगे.  इमरान खान ने 9 मई की हिंसा में उनकी पार्टी की संलिप्तता के बारे में सबूत मांगते हुए कहा है, "अगर पीटीआई से कोई भी शामिल था तो मैं उन्हें पकड़ने में मदद करूंगा लेकिन सरकार की मंशा पीटीआई को कुचलने की है." उन्होंने कहा कि शाह महमूद कुरैशी और यास्मीन राशिद के वीडियो हैं जहां वे लोगों से शांतिपूर्ण रहने के लिए कह रहे हैं. 

पत्रकारों से की खास अपील 

इमरान खान का दावा है कि सरकार ने उनके खिलाफ अब तक 150 मामले दर्ज किए हैं. लोगों को पीट कर या सलाखों के पीछे डाल कर आप किसी विचारधारा को कुचल नहीं सकते. ऐसे में इमरान खान ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि किसी राजनीतिक दल को इस तरह खत्म नहीं किया जा सकता. इमरान खान ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि एंकर इमरान रियाज पिछले एक हफ्ते से लापता है. मुझे डर है कि उनके साथ कोई अनहोनी तो नहीं हुई. पीटीआई प्रमुख ने पत्रकारों से भी अपने साथियों के लिए खड़े होने का आह्वान किया. उन्होंने आखिर में कहा कि मेरे पास जो कुछ भी है वह मेरे नाम पर है और इसी पाकिस्तान का दिया हुआ है. मैं पाकिस्तान को कभी नहीं छोड़ूंगा.

ये भी पढ़ें: Watch: हिरोशिमा में भारतीय समुदाय के लोगों से कुछ इस अंदाज में मिले पीएम मोदी, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War News LIVE: 'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, कुवैत-बहरीन पर घातक अटैक
LIVE: 'ईंट का जवाब पत्थर से', अमेरिका से बदला लेने के बाद बोला ईरान, कुवैत-बहरीन पर घातक अटैक
जिस शहर में दफनाए जाने हैं खामेनेई, अमेरिका ने उड़ाए वहां के दो ब्रिज, ईरान ने कहा- 'जनाजा रोकने...'
जिस शहर में दफनाए जाने हैं खामेनेई, अमेरिका ने उड़ाए वहां के दो ब्रिज, ईरान ने कहा- 'जनाजा रोकने...'
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
इधर अमेरिका ईरान में फिर छिड़ी जंग, उधर ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी ने दिया संकट से निकलने का फॉर्मूला, बोले- 'ऐसे समय में...'
इधर अमेरिका ईरान में फिर छिड़ी जंग, उधर ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी ने दिया संकट से निकलने का फॉर्मूला, बोले- 'ऐसे समय में...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget