एक्सप्लोरर

Imran Khan Viral Video: क्या इमरान खान ने लाइव टीवी पर दी गाली? वीडियो हो रहा वायरल

Imran Khan News: बीती 9 मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में जगह जगह उनके समर्थक उग्र हो गए थे और हिंसा हुई थी. इस हिंसा में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी.

Imran Khan Case: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं. अब उन पर सीधे प्रसारण के दौरान गाली देने का आरोप लगा है. उनकी एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने लाइव टीवी पर गाली दी. 

वायरल हो रहे वीडियो में इमरान खान राष्ट्र के नाम संबोधन दे रहे हैं, तभी बिजली गुल हो जाती है. जिसके बाद वो झल्ला जाते हैं और उनके मुंह से फ... निकल जाता है. इस शब्द को लेकर लोग दावा कर रहे हैं कि इमरान खान ने लाइव के दौरान गाली दी. जिसके बाद से उनकी आलोचना हो रही है. 

चौतरफा घिर गए हैं इमरान खान 

गौरतलब है कि बीती 9 मई को इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में जगह जगह उनके समर्थक उग्र हो गए थे और हिंसा हुई थी. इस हिंसा में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी. प्रदर्शनकारियों ने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था. इस घटना के बाद से इमरान खान चौतरफा घिर गए हैं. उनके दर्जनों करीबी साथी उनका साथ छोड़ चुके हैं. अब भी पीटीआई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं. 

मिलिट्री कानून के तहत होगी कार्रवाई 

उधर पाकिस्तान सेना के चीफ जनरल असीम मुनीर ने साफ कर दिया है कि बीते दिनों हुई हिंसा के आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है. जनरल मुनीर ने कहा कि हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ मिलिट्री कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी. ऐसे में इमरान खान की मुश्किलें बढ़नी तय है. 

बता दें कि नौ मई की घटना के बाद इमरान खान पर चौतरफा निशाना साधा जा रहा है. ऐसे में वह सफाई भी पेश कर चुके हैं. इससे पहले भी पीटीआई चीफ कह चुके हैं कि अगर हिंसा में उनकी पार्टी से कोई भी शामिल था तो वह खुद उन्हें पकड़वाने में मदद करेंगे. हालांकि, उन्होंने सरकार पर भी आरोप लगाया कि उसकी मंशा पीटीआई को कुचलने की है. वह दावा कर चुके हैं कि शाह महमूद कुरैशी और यास्मीन राशिद के वीडियो इस बात का सबूत हैं कि वे लोगों से शांति बनाए रखने के लिए कह रहे थे.

ये भी पढ़ें: Iran Guard Killed In Clash: पाकिस्तान-ईरान बॉर्डर पर हुई खूनी झड़प, 6 ईरानी सुरक्षाबलों की गई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget