एक्सप्लोरर

इजरायल हिजबुल्लाह पर कर रहा वार पर वार, नसरल्लाह के बाद नबील कौक को लगाया ठिकाने

Israel Attack On Hezbollah: इजरायल इन दिनों ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्लाह पर मौत बनकर बरस रहा है और इसके बड़े-बड़े नेताओं को ठिकाने लगा रहा है.

Israel Attack On Hezbollah Commanders: ईरान समर्थित संगठन हिजबुल्लाह पर इजरायल इन दिनों मौत बरसा रहा है. लगातार हो रहे हवाई हमलों में हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर ढेर किए जा चुके हैं. रविवार (29 सितंबर) को हुए एक और हवाई हमले ने इजरायल ने एक अन्य कमांडर नबील कौक को मौत के घाट उतार दिया. 

इजरायली सेना ने एक्स पर घोषणा की कि उसने वरिष्ठ नेता नबील काऊक को मार गिराया है, जो ईरान समर्थित आतंकवादी समूह का एक प्रमुख व्यक्ति था और हसन नसरल्लाह का संभावित उत्तराधिकारी था.

कौन था नबील कौक?

वहीं, न्यूज एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेना ने रविवार को कहा कि उसने हिजबुल्लाह कमांडर नबील कौक को मार गिराया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि हिजबुल्लाह ने कौक की मौत की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उसके समर्थक शनिवार से ही शोक संदेश पोस्ट कर रहे हैं. नबील पर ये हमला ईरान समर्थित हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह की शुक्रवार को इजरायली सेना के किए गए बड़े हवाई हमले में हत्या के एक दिन बाद हुआ है. नबील कौक हिजबुल्लाह की केंद्रीय परिषद का उप प्रमुख था.

इजरायल ने कैसे मारा नबील कौक को?

इजरायली सेना की ओर से जारी पोस्ट में कहा गया है कि हिजबुल्लाह की निवारक सुरक्षा इकाई के कमांडर और इसकी केंद्रीय परिषद के सदस्य कौक को सैन्य खुफिया जानकारी के सटीक निर्देश के तहत इजरायली लड़ाकू विमानों ने निशाना बनाया गया और मार गिराया गया. 

इजराइल की सेना ने कहा है कि उसने इस साल नसरल्लाह सहित, हिजबुल्लाह के नौ सबसे वरिष्ठ सैन्य कमांडरों में से आठ को मार गिराया है, जिनमें से ज्यादातर पिछले हफ्ते में मारे गए हैं. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट की अगर मानें तो इन कमांडरों ने रॉकेट डिवीजन से लेकर कुलीन राडवान बल तक की इकाइयों का नेतृत्व किया था. 

लेबनान में मनाया जा रहा शोक

लेबनान ने रविवार को देश में 5 दिन के शोक की घोषणा की, एक दिन पहले इजरायली हवाई हमलों में हिजबुल्लाह नेता सैय्यद हसन नसरल्लाह की मौत हो गई थी. सभी दुकानें, व्यवसाय और सरकारी कार्यालय बुधवार तक बंद रहेंगे. हाशेम सफीद्दीन ईरान समर्थित ग्रुप हिजबुल्लाह के प्रमुख के रूप में हसन नसरल्लाह की जगह लेगा सफीद्दीन नसरल्लाह का चचेरे भाई है. 

ये भी पढ़ें: इजरायल ने 18 साल की मेहनत, IDF ने भेजे अंडरकवर एजेंट्स! जानें हसन नसरल्लाह के मारे जाने की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget