एक्सप्लोरर

‘हमें कमजोर समझने की न करें भूल, नेतन्याहू के घर तक गई थी हमारी मिसाइल’, हिजबुल्लाह के नए कमांडर की धमकी, अमेरिका को भी लपेटा

Naim Qassem on Israel : हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम ने कहा कि इजरायल अगर लेबनान इलाके में अपनी सैन्य उपस्थिति बनाए रखता है तो उसे इसके नतीजे भी भुगतने होंगे.

Hezbollah Chief Naim Qassem : लेबनान के सशस्त्र गुट हिजबुल्लाह के चीफ नईम कासिम ने एक इंटरव्यू में गुट की कमियों को स्वीकार किया है. उन्होंने कहा कि गुट ने अपनी कमियों को दूर किया है और आज मजबूती से खड़ा है. इसके अलावा उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के घर तक हिजबुल्लाह के ड्रोन के पहुंचने को गुट की ताकत बताया है. हिजबुल्लाह की चीफ नईम कासिम ने यह बातें गुट की कमान संभालने के बाद दिए अपने पहले इंटरव्यू में कही. पिछले साल अक्टूबर महीने में इजरायली हमले में नसरल्लाह की मौत के बाद उन्होंने हिजबुल्लाह की कमान संभाली थी.

हमारी लड़ाई की क्षमता आज भी बरकरार- कासिम

नईम कासिम ने हिजबुल्लाह की कमान संभालने के बाद अल-मनार टीवी को अपना पहला इंटरव्यू दिया. इंटरव्यू में कासिम ने कहा, “हिजबुल्लाह की सुरक्षा में कुछ खामियां थीं, लेकिन उन्हें दूर कर गुट आज मजबूती के साथ खड़ा है.” उन्होंने कहा, “हम इजरायल के साथ एक समझौते पर पहुंचे और हमने गोलीबारी बंद कर दी. इजरायल अगर लेबनान इलाके में अपनी सैन्य उपस्थिति बनाए रखता है तो उसे इसके नतीजे भी भुगतने होंगे. इजरायल हमें कमजोर समझने की भूल न करें, हमारी लड़ाई की क्षमता आज भी बरकरार है.”

हम आखिरी सांस तक लड़ने वाले लोग

कासिम ने हिजबुल्लाह के लड़ाकों को संबोधित करते हुए कहा, “आप नसरल्लाह के बेटे हैं. उनकी मौत को हमने एक विजय घोषणा की तरह देखा है. हम आखिरी सांस तक लड़ने वाले लोग हैं.” इस दौरान कासिम ने ईरान की भूमिका की भी सराहना की.

नेतन्याहू के घर पर हमले का किया जिक्र

कासिम ने हिजबुल्लाह की क्षमता पर बात करते हुए इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कैसरिया स्थित आवास पर ड्रोन हमले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “हिजबुल्लाह का नेतन्याहू के घर तक पहुंचना यह साबित करता है कि हमारे लड़ने की क्षमता अभी भी बरकरार है. फिलहाल हम खुद को बेहतर करने के लिए रणनीति पर नए सिरे से काम कर रहे हैं.”

हिजबुल्लाह चीफ ने अमेरिका को भी लपेटा

इंटरव्यू के दौरान हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम ने लेबनान के सरकारी नियुक्तियों में हस्तक्षेप करने के मामलों में अमेरिका पर भी दखल देने का आरोप लगाया. कासिम ने कहा, “हम इस पर भी काम कर रहे हैं कि अमेरिकी हस्तक्षेप से कैसे निपटा जाए.”

यह भी पढ़ेंः सीरियाई सुरक्षा बलों ने मचाया खूनी तांडव, 1000 लोगों की मौत, महिलाओं को निर्वस्त्र कर सिर में मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने होर्मुज में कमर्शियल शिप पर किया अटैक, 11 भारतीय थे सवार, अब भारत का आया रिएक्शन
ईरान ने होर्मुज में कमर्शियल शिप पर किया अटैक, 11 भारतीय थे सवार, अब भारत का आया रिएक्शन
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, पिता का कर दिया था तख्तापलट, PM मोदी ने जताया दुख
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, पिता का कर दिया था तख्तापलट, PM मोदी ने जताया दुख

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'इतनी गुलामी मत कीजिए', ED-CBI के अधिकारियों को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कसा तंज
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget