एक्सप्लोरर

गिनी में 2016 के बाद फिर इबोला का प्रकोप, वायरस के बारे में कुछ सच्चाई जरूर जानें आप

इबोला वायरस संक्रमण का मामला फिर दुनिया के कुछ हिस्सों में सामने आया है. गिनी में वायरस के चलते 7 लोगों की मौत हो चुकी है. इबोला वायरस क्या है, कैसे ये फैलता है, लक्षणों और संक्रमण के बारे में जरूरी समझना चाहिए.

कोरोना वायरस से लड़ाई के बीच इबोला वायरस दुनिया के कुछ हिस्सों में एक बार फिर उजागर हो गया है. इबोला वायरस संक्रमण के मामले कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में सामने आए हैं और गिनी में भी पुष्टि हुई है, जहां खतरनाक वायरस से संक्रमित हुए 7 लोगों की मौत हो चुकी है.

2016 के बाद पहली बार इबोला वायरस मामलों की पुष्टि गिनी में हुई है. इबोला वायरस दशकों से रहा है और गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है जिसके नतीजे में मौत भी हो सकती है. ज्यादातर बीमारियों और संक्रमण की बुनियाद रोकथाम और जागरुकता है, यही मामला इबोला वायरस के साथ भी है. आपको इबोला वायरस की कुछ हकीकतें बताई जा रही हैं जिनका जानना जरूरी है.

इबोला वायरस के बारे में कुछ सच्चाई जानना है जरूरी इबोला वायरल संक्रमण है- इबोला वायरल एक संक्रमण है, जो आमतौर पर एक वायरस से होता है जिसे इबोला वायरस कहा जाता है.

इबोला वायरस इंसानों और जानवरों दोनों को प्रभावित करता है- कुछ वायरस सिर्फ जानवरों को संक्रमित कर सकते हैं, जबकि कुछ सिर्फ इंसानों को संक्रमित करते हैं. लेकिन वायरस का एक अलग वर्ग जानवरों से इंसानों तक पहुंच सकता है, इसी तरह इंसानों से जानवरों में भी दाखिल हो सकता है. लेकिन, इबोला वायरस इंसानों और जानवरों दोनों को प्रभावित कर सकता है, यहां तक उससे होनेवाली बीमारी घातक हो सकती है.

इबोला संक्रमितों की आधी से ज्यादा संख्या नहीं बचती है- इबोला वायरस गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है. जैसा कि बताया गया है कि वायरस से संक्रमित होनेवाले आधे से ज्यादा लोग बचने में सक्षम नहीं होते हैं.

इबोला वायरस के नतीजे में फ्लू-जैसे लक्षण होते हैं- ज्यादातर वायरल संक्रमण के सबसे आम लक्षण जैसे जुकाम और फ्लू होते हैं. इबोला वायरस से होनेवाली बीमारी अलग नहीं है. संक्रमण का पहला संकेत एक सप्ताह के अंदर उजागर होता है. संकेतों में गले की खराश, दस्त, मांसपेशियों में दर्द और सिर का दर्द शामिल है.

इबोला वायरस शरीर के तरल से फैल सकता है- इबोला वायरस का इंसानों से इंसानों में ट्रांसमिशन इंसानों के निकट संपर्क में आने से नहीं होता है, बल्कि वायरस सिर्फ शरीर के तरल से फैल सकता है. लार, खून, मल इत्यादि से वायरस का ट्रांसमिशन हो सकता है और स्वस्थ इंसानों को संक्रमित करता है.

ये भी पढ़ें

कम समय में कैसे करें आसान वर्कआउट, जानिए ऐसी टेक्नीक के बारे में जो देती है बढ़िया रिजल्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget