एक्सप्लोरर

Alabama: अलबामा के मोंटगोमरी रिवरफ्रंट पर हंगामा, नाविकों ने डॉक कर्मचारी पर किया हमला, कई लोगों को नदी में फेंका

Viral Video: अलबामा में मोंटगोमरी रिवरफ्रंट डॉक के कर्मचारी पर नाविकों के एक समूह ने शनिवार (5 अगस्त) शाम को हमला कर दिया, जिसके बाद वहां विवाद शुरू हो गया.

Viral News: अमेरिका के अलबामा में मोंटगोमरी रिवरफ्रंट डॉक के कर्मचारी पर नाविकों के एक समूह ने शनिवार (5 अगस्त) शाम को हमला कर दिया, जिसके बाद वहां खूब हंगामा हुआ. इस मारपीट में दर्जनों लोग शामिल थे, जिसमें कई लोगों को नदी में फेंक दिया और कई पर कुर्सियों से हमला किया गया. 

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस कई लोगों को गिरफ्तार करती हुई दिखाई दे रही है. रविवार (6 अगस्त) तक मोंटोगोमरी पुलिस द्वारा कम से कम चार वारंट जारी किए गए हैं. 

लड़ाई को बताया नस्लीय 

पुलिस ने पुष्टि की है कि यह घटना कूसा स्ट्रीट के 200 ब्लॉक में शनिवार शाम करीब 7 बजे हुई. एक गवाह ने बताया, नाविकों के समूह ने हैरियट II रिवरबोट को  रिवरफ्रंट में ले जाने की अनुमति देने के लिए कहा और अपने पोंटून को हटाने से इनकार कर दिया. वहीं कुछ ट्वीट्स में कहा गया कि लड़ाई नस्लीय थी. हालांकि किसी भी आधिकारिक बयान में नस्लीय हिंसा की बात सामने नहीं आई है. 

घटना का वीडियो वायरल 

घटना के एक वीडियो में एक शर्टलेस शख्स रिवरफ्रंट कर्मचारी के चेहरे पर मुक्का मारते हुए दिखाई दे रहा है. वीडियो में एक महिला को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, जो दूसरों से मदद करने का आग्रह कर रही है, जिसके बाद वहां कई लोग इकट्ठा हो जाते हैं. 

घटना के एक और वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह लोगों का एक ग्रुप पोंटून की ओर आ रहा है और दूसरे ग्रुप को मुक्के मारना शुरू कर देता है. वीडियो में नजर आ रहा है कि लोग एक-दूसरे के बाल खींच रहे हैं. यही नहीं एक महिला को भी लोगों ने पानी में फेंक दिया. वहीं आस-पास खड़े लोगों को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है.  

वहीं एक अन्य वीडियो में एक शख्स दूसरे कर्मचारी को कुर्सी से मार रहा है. आखिरकार बाद में कुछ पुलिस अधिकारी उसे और कई अन्य पोंटून नाविकों को पकड़ते और हथकड़ी लगाते हुए दिखाई देते हैं. 

मेयर स्टीवन रीड ने घटना की निंदा

मोंटगोमरी के मेयर स्टीवन रीड ने एक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने लिखा है कि पिछली रात मोंटगोमरी पुलिस विभाग ने अपना काम कर रहे एक व्यक्ति पर हमला करने पर कई लोगों को हिरासत में लिया . उन्होंने कहा, "डॉक कर्मचारी को न्याय दिलाया जाएगा."

मेयर ने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, जो कभी नहीं होनी चाहिए थी. हमारा पुलिस विभाग ऐसी घटनाओं की जांच करता है और इसलिए हमें अपने समुदाय में किसी भी प्रकार की हिंसा को बढ़ावा नहीं देना चाहिए." उन्होंने ये भी कहा, 'जो लोग हिंसा को बढ़ावा देते हैं, उन्हें हमारी न्याय प्रणाली द्वारा सजा दी जाएगी.' 

यह भी पढ़ें- मोरक्को के अज़ीलाल प्रांत में भीषण सड़क हादसा, मिनीबस दुर्घटनाग्रस्त, 24 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
बांग्लादेश ने चीन को दिया बड़ा झटका! ड्रैगन का धरा रह गया भारत को घेरने का मंसूबा
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget