एक्सप्लोरर

ग्रीनलैंड ने ट्रंप की निकाल दी हेकड़ी, किया अमेरिका का अपमान! उषा वेंस की यात्रा का किया बहिष्कार

USA News: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी (सेकंड लेडी) उषा वेंस जल्द ही ग्रीनलैंड के दौरे पर जाने वाली है. इस दौरे की ग्रीनलैंड के निवर्तमान प्रधानमंत्री म्यूट एगेडे ने आलोचना की है.

USA News: अमेरिका और ग्रीनलैंड के बीच रिश्ते हाल के समय में कुछ अच्छे नहीं रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रीय सुरक्षा कारणों से इस क्षेत्र को अपने में मिलाने की धमकी दी है. इसी बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी (सेकंड लेडी) उषा वेंस ग्रीनलैंड के दौरे पर जाने वाली है. ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री और अंतरिम सरकार ने इस यात्रा का बहिष्कार करने का फैसला किया है. 

उषा वेंस के नेतृत्व में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ग्रीनलैंड में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे का दौरा करेगा. इस प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज और ऊर्जा सचिव क्रिस राइट भी शामिल होंगे. यह यात्रा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे बड़े बेटे, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के ग्रीनलैंड दौरे के दो महीने बाद हो रही है, जिसे 'निजी यात्रा' बताया गया था. अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का यह दौरा गुरुवार (27 मार्च) से शनिवार (29 मार्च) 2025 तक चलेगा.

म्यूट एगेडे ने साधा निशाना 

ग्रीनलैंड के निवर्तमान प्रधानमंत्री म्यूट एगेडे ने अमेरिकी हाई-प्रोफाइल दौरे को उकसाने वाला कदम करार दिया और स्पष्ट किया कि देश में उनका स्वागत नहीं है. उन्होंने कहा कि संधि दायित्वों के चलते अमेरिकी सैन्य अड्डे की यात्रा को रोका नहीं जा सकता, लेकिन अंतरिम सरकार अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिलेगी.

प्रधानमंत्री एगेडे ने कहा, 'अब तक हम अमेरिकियों को अपने सहयोगी और मित्र मानते थे, जिनके साथ काम करना हमें अच्छा लगता था, लेकिन वह समय अब गुजर चुका है.'

उषा वेंस ने जारी किया वीडियो

अपनी यात्रा से पहले उषा वेंस ने ग्रीनलैंड स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के माध्यम से एक वीडियो साझा किया. इसमें उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा का उद्देश्य हमारे देशों के बीच आपसी सम्मान और सहयोग के लंबे इतिहास का जश्न मनाना है.

ग्रीनलैंड में बढ़ती आलोचना के बीच व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि यह यात्रा ग्रीनलैंड, उसकी संस्कृति, इतिहास और लोगों के बारे में जानने तथा डॉगस्लेड रेस में भाग लेने के लिए है, जिसे प्रायोजित करने पर संयुक्त राज्य अमेरिका को गर्व है. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ब्रायन ह्यूजेस ने कहा, 'इस यात्रा का लक्ष्य ऐसी साझेदारी को मजबूत करना है, जो ग्रीनलैंड के आत्मनिर्णय का सम्मान करे और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा दे.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget