एक्सप्लोरर

G-20 Summit: चीन को जी-20 में ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ शब्द से दिक्कत, कहा हटाने को तो भारत ने दिया जवाब

China On Vasudhaiva Kutumbakam: चीन ने भारत की तरफ से जी-20 के दस्तावेज़ों में यूज किए 'वसुधैव कुटुंबकम' शब्द पर आपत्ति जताई है. चीन ने कहा है कि यूएन की तरफ से इस शब्द को मान्‍यता नहीं दी गई है.

G-20 Summit In India: चीन को संस्‍कृत के शब्‍द 'वसुधैव कुटुंबकम' से खासी दिक्कत है, जिसको लेकर उसने अपना विरोध भी दर्ज कराया है. दरअसल, इस बार जी-20 की मेजबानी भारत कर रहा है, ऐसे में जी-20 के दस्तावेज़ों में 'वसुधैव कुटुंबकम' शब्‍द का उपयोग किया गया है, जिसपर चीन ने आपत्ति दर्ज कराई है. चीन का कहना है कि जी-20 दस्तावेज आधिकारिक तौर पर 'वसुधैव कुटुंबकम' शब्द का उपयोग नहीं कर सकते.

वहीं, चीन के विरोध पर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह इस श्लोक के सिर्फ अंग्रेज़ी अनुवाद - “एक दुनिया, एक परिवार, एक भविष्य”- का इस्तेमाल ही दस्तावेज़ों और बयानों में कर रहा है. बता दें कि पिछले महीने जी20 से जुड़े कुछ दस्तावेज जारी किये गए थे, जिसमें इस संस्कृत शब्द का यूज था. जिसपर किसी ने कोई आपत्ति नहीं दर्ज कराई, लेकिन चीन को यह बात रास नहीं आई. 

चीन ने दिया तर्क 

चीन ने अपना तर्क देते हुए कहा कि 'वसुधैव कुटुंबकम' एक संस्कृत भाषा का शब्‍द है और इस भाषा को संयुक्त राष्‍ट्र (यूएन) की तरफ से मान्‍यता दी गई है. ऐसे में इसका इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में गोवा में हुई इनर्जी ट्रांजिशन मिनिस्टर्स मीटिंग ( ईटीएमएम) में चीन के विरोध को देखते हुए संस्कृत के श्लोक को हटाया गया था. 

भारत ने रखी अपनी बात 

चीन के इस विरोध पर भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि जी-20 की कामकाजी भाषा अंग्रेजी ही है. भारत की अध्यक्षता में हो रहे जी-20 की थीम है- वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर. यह वसुधैव कुटुंबकम् के हमारे सभ्यतागत लोकाचार पर आधारित है और इसे व्यापक समर्थन मिला है. उन्होंने बताया कि जी-20 के लेटरहेड पर ये श्लोक देवनागरी और अंग्रेज़ी लिपि में अंकित है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादातर सदस्य देश भारत के पक्ष में है, वहीं, कुछ देशों ने तो यहां तक कह दिया है कि यह विषय मेजबान राष्‍ट्र और इसकी अध्‍यक्षता करने वाले देश का विशेषाधिकार है. बता दें कि दिल्ली में 9 और दस सितंबर को जी-20 सम्मलेन होना है.

ये भी पढ़ें: US California Judge Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले जज के घर से मिला हथियारों का जखीरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget