एक्सप्लोरर

France: फ्रांस में बच्चों पर चाकू से हमला करने वाले संदिग्ध पर हत्या के प्रयास का आरोप तय, जानें कौन है आरोपी

France Stabbing: फ्रांस के एक पार्क में खेल रहे बच्‍चों पर चाकू से हमला करने वाले शख्स को पुलिस हिरासत में रखा गया है. उससे पूछताछ हो रही है. शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया.

France News: फ्रांस के अनेसी शहर में छोटे बच्चों पर चाकू से हमला करने वाले संदिग्ध के खिलाफ शनिवार (10 जून) को हत्या के प्रयास का प्रारंभिक आरोप तय किया गया. अलजजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इस बर्बर हमले को अंजाम देने वाला 31-वर्षीय संदिग्ध शख्स सीरियाई शरणार्थी और स्वीडन का स्थायी निवासी है. सुरक्षा कारणों से आरोपी का नाम जारी नहीं किया गया है. 

सरकारी वकील लाइन बोननेट-मैथिस ने इस घटना को लेकर बताया कि आरोपी को शनिवार को अनेसी शहर में न्यायाधीशों के सामने पेश किया गया और आरोप तय किए गए. उसे आगे की जांच के लिए हिरासत में रखा गया है. उन्होंने बताया कि आरोपी की तीन साल की बेटी भी है और उसकी पत्नी स्वीडन में रह रही है. 

चार देशों के बच्चों पर हुआ हमला 

गौरतलब है कि आठ जून (गुरुवार) को एक शख्‍स ने तालाब के किनारे पार्क में खेल रहे बच्‍चों पर चाकू ने हमला कर दिया था. इस घटना में छह बच्‍चे सहित कुल सात लोग घायल हुए थे, जो अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं. हमले के शिकार मासूम बच्चे चार अलग-अलग देशों- फ्रांस, ब्रिटेन, नीदरलैंड और पुर्तगाल के हैं. 

रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों पर हमला करने वाले संदिग्ध को लेकर दावा किया गया था कि वह मानसिक रूप से बीमार है, लेकिन डॉक्टरों ने जांच करने के बाद पाया कि वह पूरी तरह से स्वस्थ है. हालांकि, अभी तक हमलावर की मंशा स्पष्ट नहीं हो पाई है. इस बात की जांच अब भी की जा रही है कि उसने मासूम बच्चों को अपना निशाना क्यों बनाया. 

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को सुबह 9:45 बजे के करीब तालाब के पास बने पार्क में बच्‍चे खेल रहे थे. तभी आरोपी अचनक वहां पहुंचा. उसके हाथ में चाकू था. उसने बिना सोचे-विचारे बच्‍चों पर अंधाधुन चाकू से हमला कर दिया. छह बच्‍चे इस घटना में घायल हो गए. उसे रोकने के प्रयास में एक अन्‍य व्‍यक्ति भी घायल हो गया. आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया था. 

ये भी पढ़ें: Somalia Explosion: सोमालिया में हुए भीषण विस्फोट में 27 लोगों की मौत, मृतकों में ज्यादातर बच्चे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
मेलानिया ट्रंप ने कराया रूस-यूक्रेन में सीजफायर, व्हाइट हाउस ने क्या बताया?
मेलानिया ट्रंप ने कराया रूस-यूक्रेन में सीजफायर, व्हाइट हाउस ने क्या बताया?
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget