एक्सप्लोरर

सिंगापुर के कार्गो शिप में लगी आग, एक भारतीय समेत चार लापता

सिंगापुर के एक मालवाहक जहाज में भीषण आग के बाद विस्फोट हो गया. जहाज पर कैप्टन समेत भारतीय चालक दल के 13 सदस्य थे. तटरक्षकों ने बुधवार को कहा कि चालक दल के चार लोग जिसमें एक भारतीय भी शामिल है, गायब बताए जा रहे हैं.

मुंबई: अगत्ती द्वीप पर सिंगापुर के एक मालवाहक जहाज में भीषण आग के बाद विस्फोट हो गया. जहाज पर कैप्टन समेत भारतीय चालक दल के 13 सदस्य थे. तटरक्षकों ने बुधवार को कहा कि चालक दल के चार लोग जिसमें एक भारतीय भी शामिल है, गायब बताए जा रहे हैं. अधिकारी ने कहा कि मंगलवार रात 9.45 के आसपास हुए इस हादसे में लोगों के हताहत होने का अंदेशा है. भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर हुई इस घटना का कारण फिलहाल नहीं पता चल पाया है.

मुंबई में तटरक्षकों के मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर (एमआरसीसी) ने कहा कि उन्हें सिंगापुर के ध्वज लगे मालवाहक जहाज 'मायस्र्क होनैम' से इस घटना के बारे में सूचना मिली. यह जहाज सिंगापुर से एक मार्च को रवाना हुआ था और 27 क्रू सदस्यों, जिसमें 13 भारतीय शामिल हैं, के साथ मिस्र के सुऐज जा रहा था.

जहाज का कप्तान एक भारतीय है. चालक दल के बाकी सदस्य फिलीपींस, ब्रिटेन, रोमानिया और थाईलैंड के हैं. जब हादसे की सूचना मिली, उस समय जहाज लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप से 650 (कोच्चि से 1300 किलोमीटर पश्चिम की तरफ)समुद्री मील की दूरी पर था. जहाज 7860 टीईयू कंटेनर में अज्ञात माल ले जा रहा था.

तट रक्षक कमांडर (पश्चिम) इंस्पेक्टर जनरल के. आर. नौटियाल ने कहा, "तलाशी अभियान जारी है." उन्होंने कहा, "यह हमारी प्राथमिकता है चालक दल के चार लापता सदस्यों को बचाया जाए. साथ ही विशिष्ट जहाज की सहायता से डूबते हुए जहाज को बचाने का हमारा प्रयास जारी है. विशिष्ट जहाज शिप एजेंसी के साथ सहयोग द्वारा प्रबंध किए गए हैं."

भारतीय नौसेना ने चालक दल के लापता सदस्यों की तलाश के लिए तमिलनाडु से बोइंग पी8आई विमान रवाना किया है. एमआरसीसी ने घटनास्थल के पास मौजूद सभी व्यापारिक जहाजों को उपग्रह बेस्ड संटार नेटवर्क से अलर्ट कर दिया.

नौसेना का एक पोत एमवी एल्स सिसेरो रात 11.25 बजे के आसपास मायस्र्क होनैम के पास पहुंचा. खबर है कि मालवाहक जहाज आग की लपटों में जलकर खाक हो गया है. आग को काबू से बाहर होती देख चालक दल पहले ही जहाज को छोड़ चुका है.

मायस्र्क होनैम पुर सवार 27 में से 23 क्रू सदस्यों को एल्स सिसेरो ने बचा लिया, बाकी चार सदस्य में एक भारतीय है और अन्य लापता की राष्ट्रीयता स्पष्ट नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget