एक्सप्लोरर

FIR on Imran Khan: ABP News की खबर पर लगी मुहर, जल्द होगी इमरान की गिरफ्तारी, FIR दर्ज

Imran Khan: शनिवार को इमरान खान ने इस्लामाबाद के एफ-9 पार्क में अपने सार्वजनिक भाषण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, एक महिला न्यायाधीश, राज्य संस्थानों और नौकरशाहों को खुले तौर पर धमकी दी थी.

FIR On Imran Khan: पाकिस्तान (Pakistan) में सेना की साजिश केवल पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ((Imran Khan)) को प्रधानमंत्री के पद से हटाने की ही नही थी बल्कि इसके अगले एपिसोड मे इमरान और उनके सहयोगियो को जेल (Jail) भेजने की भी है. पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) के निर्देश पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) ने इमरान और उनके सहयोगियो का काला चिट्ठा तैयार करना शुरू कर दिया है. दरअसल पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान  पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. एबीपी न्यूज ने इस बात की पहले ही आशंका जता दी थी थी कि आने वाले समय में इमरान खान की गिरफ्तारी हो सकती है. 

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर पुलिस अधिकारियों और जज को खुलेआम धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है. शनिवार को इमरान खान ने इस्लामाबाद के एफ-9 पार्क में अपने सार्वजनिक भाषण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, एक महिला न्यायाधीश, राज्य संस्थानों और नौकरशाहों को खुले तौर पर धमकी दी थी. इमरान खान पर आतंकवाद विरोधी अधिनियम (ATA)के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके अलावा उनके खिलाफ न्यायिक और कानून प्रवर्तन अधिकारियों को भी चैलेंज देने का मामला दर्ज किया गया है जो कि आतंकवाद अधिनियम के सेक्टर 7 के अंतर्गत आता है. 

जानिए रैली में क्या बोले थे इमरान खान?
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने शनिवार को इस्लामाबाद के एफ-9 पार्क में पाकिस्तान के पुलिस के आईजी और डीआईजी पुलिस को शाहबाज गिल के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने पर अंजाम की चेतावनी दी थी. इमरान खान ने कहा था उन्होंने कहा कि, "आईजीपी और डीआईजी, हम आपको नहीं बख्शेंगे." इस दौरान इमरान खान ने पीटीआई के खिलाफ पक्षपातपूर्ण रुख रखने के लिए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी पर भी निशाना साधा था. आपको बता दें कि जज जेबा चौधरी वही जज हैं, जिन्होंने शाहबाज गिल को दो दिन की रिमांड पर भेजा था और पुलिस अधिकारियों को उन्हें अदियाला जेल रावलपिंडी ले जाने का निर्देश दिया था.

जल्दी ही हो सकती है इमरान खान की गिरफ्तारी
इमरान खान ने महिला जज को गंभीर परिणाम भुगतने की खुली धमकी देते हुए कहा कि, "जेबा तैयार रहें, हम आपके खिलाफ कार्रवाई करेंगे." इमरान खान के इन बयानों को लेकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और उन्हें आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत बुक किया. आंतरिक मामलों के मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा, "इमरान खान न्यायपालिका और पुलिस अधिकारियों को धमकी देने के लिए जवाबदेह होंगे. उनसे कानून के अनुसार निपटा जाएगा." सरकार के भीतर के सूत्रों क अनुसार, इमरान खान की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस कमांडो की संयुक्त टीमों का गठन किया जा रहा है.  

समर्थक कर सकते हैं हंगामा
पीईएमआरए (PEMRA) द्वारा सभी टेलीविजन चैनलों को नोटिस (Notice to TV Channeles) जारी करते हुए कहा गया कि ये देखा गया है कि पीटीआई (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान (Imran Khan) ने अपने बयानों में निराधार आरोप लगाकर राज्य संस्थानों को लगातार निशाना बनाया और अधिकारियों के खिलाफ अपने भड़काऊ बयानों के माध्यम से अभद्र भाषा का प्रसार किया. ऐसे बयानों से सार्वजनिक शांति भंग होने की संभावना है. सूत्रों का कहना है कि इमरान खान (Imran Khan) के खिलाफ कार्रवाई करने से देश में राजनीतिक अराजकता पैदा हो सकती है. इमरान खान के समर्थक उनकी गिरफ्तारी (Arrest) को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः

Salman Rushdie Attacked: लेखक सलमान रुश्दी पर न्यूयॉर्क में जानलेवा हमला, कार्यक्रम के दौरान चाकू से गर्दन पर किए वार

Salman Rushdie Biography: कौन हैं सलमान रुश्दी, जिन पर न्यूयॉर्क में चाकू से हुआ हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन: 143 साल पुराना टाउन हॉल खाक, सड़कों पर उतरे 8 लाख लोग
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
रूस को प्रतिबंधों में छूट देने पर ट्रंप का बड़ा बयान- 'लोगों को अभी नहीं पता कि...'
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन
पाकिस्तान की नापाक करतूत! भारतीय विमानों के लिए 24 नवंबर तक बढ़ाया एयरस्पेस बैन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi
France Protest 2026 | Breaking News: यूरोप के सुलगे देश...सड़कों पर 'आक्रोश' | Europe | ABP News
Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
किस सेगमेंट की कार में कितना होना चाहिए टायर प्रेशर, जान लें
Embed widget