एक्सप्लोरर

Disney Layoffs: डिज्नी दिखाएगी 7000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता, छंटनी के पीछे ये है सबसे बड़ी वजह

डिज्नी ने छंटनी की सूचना के साथ ही ये भी बताया कि उसकी स्ट्रीमिंग सेवा ने पिछली तिमाही में ग्राहकों की संख्या में पहली बार बड़ी गिरावट दर्ज की है, क्योंकि उपभोक्ताओं ने खर्च में कटौती की है.

Disney Will layoff 7,000 employees: दुनिया की बड़ी कंपनियां अब भी आर्थिक मंदी के साये से उबर नहीं पा रही हैं. ऐसे में खर्चों को बचाने के लिए छंटनी का सिलसिला जारी है. अब इस लिस्ट में डिज्नी भी शामिल हो गई है. एंटरटेनमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी डिज्नी ने बुधवार को कहा कि वह 7,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है. छंटनी का फैसला सीईओ बॉब इगर ने किया है. उन्हें पिछले साल दिसंबर में कंपनी की कमान दी गई थी. 

छंटनी को लेकर सीईओ बॉब इगर ने कहा, "मैं इस निर्णय को हल्के में नहीं लेता. मेरे मन में दुनिया भर में हमारे कर्मचारियों की प्रतिभा और समर्पण के लिए बहुत सम्मान और प्रशंसा है." बता दें कि कंपनी ने छंटनी की जानकारी देने के साथ ही बताया कि उसकी स्ट्रीमिंग सेवा ने पिछली तिमाही में ग्राहकों की संख्या में पहली बार बड़ी गिरावट दर्ज की है, क्योंकि उपभोक्ताओं ने खर्च में कटौती की है. पिछले साल कंपनी के ग्राहकों की संख्या बढ़ी थी.  

कंपनी के सामने आ रहीं हैं कई चुनौतियां

दिसंबर 2022 में सीईओ का पद संभालने वाले इगर के लिए नए कार्यकाल में लगातार चुनौतियां आ रही हैं. डिज्नी फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसांटिस के साथ विवाद में भी फंस गया है, जो वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड के आसपास के क्षेत्र का नियंत्रण वापस लेना चाहता है, जिसे अब तक डिज्नी की ओर से नियंत्रित किया गया है. यही नहीं, डिज्नी+ के लिए यह भी चुनौतीपूर्ण है कि एक तरफ जहां नेटफ्लिक्स ने दिसंबर में अपने यूजर्स की संख्या में इजाफा किया था. दरअसल, लागत पर लगाम लगाने के अपने प्रयास में नेटफ्लिक्स ने अपने करोड़ों वैश्विक ग्राहकों के बीच पासवर्ड साझा करने को रोकने के लिए एक अभियान शुरू किया है.

कई और बड़ी कंपनियां स्टाफ को दिखा चुकी हैं बाहर का रास्ता

बता दें कि आर्थिक मंदी की वजह से छंटनी करने में कई बड़ी कंपनियां शामिल हैं. इसमें गूगल ने सबसे बड़े स्तर पर, करीब 12 हजार लोगों को काम से निकाला था. गूगल के अलावा मेटा (फेसबुक औऱ इंस्टाग्राम), अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, सैप, ओएलएक्स व कुछ अन्य बड़ी कंपनियों ने अपने यहां बड़े स्तर पर स्टाफ को नौकरी से निकाला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
अमेरिका का MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकर पर अटैक... US ने लगातार 7वीं रात बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
MQ-9 तबाह, तेल टैंकर पर अटैक... US ने 7वीं रात ईरान पर बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget