एक्सप्लोरर

Emergency in Ecuador: राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो की हत्या, इक्वाडोर में लगा आपातकाल, 6 कोलंबियाई गिरफ्तार

Emergency Declared In Ecuador: इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो की हत्या के बाद गुरुवार को आपातकाल की घोषणा कर दी गई. राष्ट्रपति ने दो महीने के आपातकाल की घोषणा की है.

Emergency In Ecuador: इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो की हत्या के बाद गुरुवार को आपातकाल की घोषणा कर दी गई. आपातकाल की स्थिति घोषित करने के साथ ही सरकार ने जनता से विलाविसेंशियो की हत्या जांच में मदद करने की अपील की है. बता दें कि फर्नांडो की हत्या के बाद से ही देश के कई शहरों में हालात लगातार बेकाबू हो गए थे. जिसको लेकर हुए आपातकाल की घोषणा की गई. 

यूट्यूब पर प्रसारित एक संबोधन में इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने आपातकाल की घोषणा की. वहीं, इस मामले में पुलिस ने कहा कि 59 वर्षीय पत्रकार और भ्रष्टाचार विरोधी योद्धा फर्नांडो विलाविसेंशियो की हत्या के मामले में छह कोलंबियाई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही एक अन्य हमलावर को सुरक्षा एजेंटों ने गोली मार दी है. गृह मंत्री जुआन ज़पाटा ने कहा कि हमलावर "संगठित अपराध समूहों" से थे. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वे कौन से ग्रुप के सदस्य थे. 

हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा: राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो

इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने दो महीने के आपातकाल की घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो ने मदद के लिए देश के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है, जल्द ही प्रतिनिधिमंडल  यहां पहुंचेगा. गौरतलब है कि फर्नांडो की हत्या पर  गुइलेर्मो लासो ने कहा था कि उनकी हत्या से मैं स्तब्ध हूं. मेरी संवेदनाएं उनकी पत्नी और बेटियों के साथ है. मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा. 

लगातार मिल रहीं थीं धमकियां
 
बता दें कि फर्नांडो की बुधवार रात राजधानी क्विटो में एक रैली से निकलते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अपनी हत्या से कुछ दिन पहले फर्नांडो ने देश के सबसे शक्तिशाली ड्रग गिरोहों में से एक 'लॉस चोनेरोस' से धमकियां मिलने की शिकायत की थी. फर्नांडो ने धमकी देने वाले गिरोह की जगह चोन में इस सप्ताह की शुरुआत में एक रैली में कहा था कि 'उन्होंने मुझसे बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के लिए धमकी दी है लेकिन मुझे इसकी ज़रूरत नहीं है. हमलावरों को आने दो! वे मुझ पर हमला कर सकते हैं लेकिन वे मुझे कभी तोड़ नहीं सकते.'

लोकप्रिय उम्मीदवार थे विलाविसेंशियो

गौरतलब है कि हालिया जनमत सर्वेक्षणों के अनुसार, राष्ट्रपति पद की दौड़ में आठ उम्मीदवारों में विलाविसेंशियो दूसरे सबसे लोकप्रिय थे. उन्होंने हाल ही में एक भ्रष्टाचार नेटवर्क का पर्दाफाश किया था, जिसके कारण पूर्व राष्ट्रपति राफेल कोरिया को आठ साल जेल की सजा सुनाई गई. हालांकि राफेल कोरिया की गिरफ्तारी नहीं हो पाई. रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल वो बेल्जियम में निर्वासन में रह रहा है.

ये भी पढ़ें: China-US Relations: चीन ने CIA जासूस को गिरफ्तार करने का किया दावा, अमेरिका ने दिया था बड़ा लालच, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget