एक्सप्लोरर

Twitter को लेकर एलन मस्क का एक और फरमान, पैरोडी अकाउंट चलाने वालों को करना होगा ये काम

एलन मस्क ने एक ट्वीट साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि पैरोडी अकाउंट चलाने वाले यूजर्स को अकाउंट को जारी रखने के लिए क्या करना होगा. इस पर एक यूजर ने और पूछा कि आप क्या हासिल करना चाहते हैं.

Elon Musk Tweet: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Social Media Platform Twitter) को खरीदने के बाद एलन मस्क आए दिन कुछ ना कुछ नया करते रहते हैं. एलन मस्क कंपनी में तेजी से बदलाव कर रहे हैं. अब अपने नए फरमान में उन्होंने पैरोड़ी अकाउंट्स चलाने वालों के लिए एक नई गाइडलाइन जारी की है. एलन मस्क ने एक ट्वीट साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि पैरोडी अकाउंट (Elon Musk On Parody Accounts) चलाने वाले यूजर्स को अकाउंट को जारी रखने के लिए क्या करना होगा.

एलन मस्क के ट्वीट के मुताबिक, अब पैरोडी अकाउंट चलाने वाले यूजर्स को सिर्फ बायो में ही 'पैरोडी' नहीं लिखना होगा, बल्कि उन्हें अपने नाम में भी 'पैरोडी' लिखना होगा. उन्होंने ट्वीट में कहा कि पैरोडी चलाने वाले यूजर्स लोगों को बरगलाएं नहीं. उनके इस ट्वीट पर एक वेरिफाइड यूजर ने रिप्लाई किया और पूछा, "आप वास्तव में क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं?"

एलन मस्क के पैरोडी अकाउंट ने मचाया था बवाल

बता दें कि पैरोडी अकाउंट एलन मस्क को चुनौती दे रहे हैं. मस्क के कार्यभार संभालने के बाद कई वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट्स को मस्क का प्रतिरूपण करते हुए पाया गया. मस्क ने पहले पैरोडी अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी. एक ट्विटर यूजर, जिसने अपना डिस्प्ले नेम बदलकर एलन मस्क कर लिया, ने अपने अकाउंट पर एक भोजपुरी गाना भी पोस्ट किया. बाद में उनके अकाउंट को बैन कर दिया गया था.

'ट्विटर बहुत सारी मूर्खतापूर्ण चीजें करेगा'

एलन मस्क ने ट्विटर को पूरी तरह से बदलने की 'कसम' खा ली है. वे हर दिन ट्विटर में नए बदलाव कर रहे हैं. यही कारण है कि कंपनी को लोगों की आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में एलन मस्क ने ट्वीट कर था कि "कृपया ध्यान दें कि आने वाले महीनों में ट्विटर बहुत सारी मूर्खतापूर्ण चीजें करेगा...इसमें से जो काम करेगा उसे रखा जाएगा और जो नहीं करेगा उसे बदल देंगे." इसके बाद अगले ही ट्वीट में उन्होंने कहा, "मुझे अच्छा लगता है जब लोग ट्विटर पर... ट्विटर की शिकायत करते हैं."

पेड सर्विस और कर्मचारियों की छंटनी पर घिरे मस्क

बता दें कि मस्क के आने के बाद ट्विटर ने सबसे बड़े बदलाव के रूप में पेड सर्विस को देखा है. वेरिफिकेशन के लिए यूजर्स को 8 डॉलर प्रति माह खर्च करने होंगे. हालांकि, ब्लू टिक के लिए फीस का फैसला लोगों को तो रास नहीं आया है. "ब्लू टिक फीस" के अलावा, एलन मस्क को कर्मचारियों की छंटनी के लिए भी ट्विटर पर काफी नफरत मिल रही है. कर्मचारियों को निकालने के अपने फैसले का बचाव करते हुए मस्क ने एक ट्वीट में कहा था कि इसकी जरूरत थी, क्योंकि ट्विटर को "प्रति दिन 4 मिलियन अमरीकी डालर" से अधिक का नुकसान हो रहा था. 

ये भी पढ़ें- 'मुझे अच्छा लगता है जब लोग Twitter पर ट्विटर की शिकायत करते हैं'...कंपनी की आलोचना पर Elon Musk

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण

वीडियोज

Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!
Anjali Arora बनीं Mata Sita, Look सामने आते ही भड़का Internet, ‘Remove Her’ तक की मांग
Govinda-Sunita Divorce पर बड़ा Update! Sunita ने वापस लिया Divorce Case?
Amitabh Bachchan को मिली थी ‘बहुत लंबे हो’ की ताना, फिर ऐसे बने Bollywood के महानायक
8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget