एक्सप्लोरर

आम लोगों की अंतरिक्ष यात्रा का सपना पूरा करने में लगी कंपनी के चेयरमैन मस्क देंगे इस्तीफा, भरेंगे जुर्माना

टेस्ला इंक के संस्थापक और सीईओ एलन मस्क अगले तीन साल के लिए कंपनी के चेयरमैन का पद छोड़ने को राजी हो गए हैं. उन्होंने अपने वकीलों और टेस्ला के निवेशकों के दबाव में चेयरमैन पद से इस्तीफा देने पर सहमति जताई है.

न्यूयॉर्क: अमेरिका की कार विनिर्माता कंपनी टेस्ला इंक के संस्थापक और सीईओ एलन मस्क अगले तीन साल के लिए कंपनी के चेयरमैन का पद छोड़ने को राजी हो गए हैं. उन्होंने अपने वकीलों और टेस्ला के निवेशकों के दबाव में चेयरमैन पद से इस्तीफा देने पर सहमति जताई है. टेस्ला वो कंपनी है जो अपने स्पेस एक्स रॉकेट प्रोग्राम के तहत आम लोगों (जो अंतरिक्ष यात्री नहीं है) को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रही है.

इसके अलावा सिक्योरिटी संबंधी फर्जीवाड़े के आरोपों का समाधान करने के लिए अमेरिकी शेयर बाजार विनियामक प्राधिकरण, सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) के साथ हुए समझौते के अनुरूप वह दो करोड़ डॉलर (1,45,39,00,000 रुपए) के जुर्माने का भुगतान करने पर भी सहमत हो गए हैं.

एसईसी ने मस्क पर मामला दर्ज करवाने के दो दिन बाद इस समझौते का ऐलान किया. एसईसी ने मस्क पर निवेशकों को धोखे में रखने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दायर किया था. न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, मस्क ने पिछले महीने ट्वीट कर टेस्ला के निजीकरण की बात कही थी.

मस्क ने कहा कि उनके पास 420 डॉलर प्रति शेयर की दर से इलेक्ट्रिक कार कंपनी को खरीदने के लिए 'पैसा सुरक्षित' था. हालांकि, एसईसी और मस्क के बीच हुए इस समझौते को अभी अदालत की मंजूरी की जरूरत है. मस्क कंपनी के सीईओ के पद पर बने रहेंगे लेकिन उन्हें 45 दिनों के भीतर कंपनी का अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ेगा.

अदालती दस्तावेज के मुताबिक, मस्क ने एसईसी के साथ हुए इस समझौते को स्वीकार कर लिया है. एसईसी के प्रवर्तन संभाग के सह-निदेशक स्टीवन पीकिन ने एक बयान में कहा, "इस समाधान के फलस्वरूप एलन मस्क अब टेस्ला के चेयरमैन नहीं रहेंगे. टेस्ला का निदेशक मंडल अहम सुधार को अपनाएंगे जिनमें मस्क का निवेशकों के साथ संचार की निगरानी का दायित्व भी शामिल है." उन्होंने कहा कि यह समाधान बाजार में खलल पैदा होने से रोकने और टेस्ला को नुकसान से बचाने की मंशा से किया गया है.

ये भी देखें

विवेक तिवारी की पत्नी ने कहा- परिवारवालों को जान का खतरा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget