एक्सप्लोरर

Pakistan Rain: भुखमरी से जूझते पाकिस्तान पर अब कुदरत ने बरसाया कहर, भीषण आंधी-पानी ने छीनीं 8 बच्चों समेत 27 की जिंदगियां

Heavy Rain In Pakistan: पाकिस्तान के कई हिस्सों में आंधी और पानी का कहर जारी है. आसमान से बरस रही आफत में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से अधिक घायल हो गए हैं.

Pakistan: पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में भीषण आंधी और बारिश का कहर जारी है. वहां आए तूफ़ान का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक इस क्षेत्र में आठ बच्चों सहित 27 लोगों की मौत हो चुकी है. एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, 12 लोग घरों की छतें और दीवारें गिरने के कारण जिंदा दफन हो गए. 

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक प्रवक्ता तैमूर अली खान ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार (10 जून) की देर रात खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चार जिलों में आए तूफान से बन्नू जिले में 15 लोगों की मौत हो गई, जिसमें दो से 11 साल के पांच भाई-बहन शामिल हैं. तैमूर अली के अनुसार, भारी बारिश के कारण 140 से ज्यादा लोग घायल हैं. 

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जताया दुःख 

रिपोर्ट के अनुसार, बारिश के कारण कई मकान ध्वस्त हो गए हैं. पेड़ उखड़ चुके हैं, बिजली के पोल टूट चुके हैं. ऐसे में बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है. घटना को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है. इसके साथ ही अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं.

पिछले साल बाढ़ ने मचाया था कहर 

तैमूर अली खान के अनुसार, इस भारी बारिश ने अब तक खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत में जमकर नुकसान पहुंचाया है. रिपोर्ट के अनुसार, आंधी-पानी में अब तक 200 से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है. पंजाब के खुसाब जिले के एक गांव में घर की दीवार गिरने से तीन बच्चियों की दबकर मौत हो गई. राहत अधिकारी खतीर अहमद ने कहा कि घायलों को तात्कालिक राहत पहुंचाई जा रही है.

गौरतलब है कि पिछले साल मानसून के दौरान हुई बारिश और बाढ़ की वजह से पाकिस्तान में 1,700 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. सिंध प्रांत में प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक बयान में कहा है कि इस सप्ताह के अंत में 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की अत्यधिक भारी वर्षा और हवाओं की चेतावनी दी गई है. 

ये भी पढ़ें: South Africa Earthquake: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में भूकंप के तेज झटके, जानें कैसे हैं हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget