एक्सप्लोरर

Donald Trump: NBC रिपोर्टर पर भड़के ट्रंप, जानें किस सवाल से इतने नाराज हुए कि फेंक दिया मोबाइल, विमान से नीचे उतारा

Trump Vs Media: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक पत्रकार के सवाल पर इस कदर भड़क गए कि उन्होंने वहां टेबल से मोबाइल फेंक दिया और पत्रकार को कहा यहां से चले जाओ. जानें आखिर क्यों हुआ ऐसा...

Donald Trump US News: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) फ्लाइट के दौरान इंटरव्यू में एक पत्रकार पर इस कदर भड़क गए कि उसे विमान से उतरवा दिया. उस पत्रकार ने ट्रंप से आपराधिक जांच के बारे में सवाल पूछा था. ट्रंप को उसका बुरा लग गया और उन्‍होंने वहीं पत्रकार का मोबाइल फोन छीन लिया.

वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना तब की है, जब अमेरिकी टेलीविजन नेटवर्क NBC का एक पत्रकार डोनाल्ड ट्रंप से सवाल करने पहुंचा था. उसका नाम वॉन हिलियार्ड था. वह उन पत्रकारों में से एक था, जिनसे डोनाल्ड ट्रंप बातचीत कर रहे थे. जब रिपोर्टर वॉन हिलियार्ड की बारी आई तो उसने ट्रंप से सवाल किया कि क्‍या वह ब्रैग की जांच से निराश लग रहे हैं. इस सवाल से ट्रंप आहत दिखाई दिए और उन्होंने रिपोर्टर को इस मामले में सवाल पूछने से मना किया.


Donald Trump: NBC रिपोर्टर पर भड़के ट्रंप, जानें किस सवाल से इतने नाराज हुए कि फेंक दिया मोबाइल, विमान से नीचे उतारा

NBC को बताया फेक न्‍यूज चैनल 
ट्रंप ने कहा- मैं किसी भी चीज़ से निराश नहीं हूं. और क्‍यों निराश होउंगा? मैंने अभी 2 घंटे तक भाषण दिया. और, जो जांच की बात हो रही है वो फर्जी जांच है. मैंने कुछ भी गलत नहीं किया.
इसके बाद ट्रंप ने पत्रकार से पूछा- "तुम NBC से हो क्‍या?" ट्रंप ने कहा कि अब तुम मुझसे कोई और सवाल मत पूछो. पत्रकार ने और कुछ पूछना चाहा तो ट्रंप ने 2 फोन टेबल से उठाकर फेंक दिए. वहीं, ट्रंप की एक रिकॉर्डिंग भी सामने आई है. उस रिकॉर्डिंग में ट्र्रंप को सहयोगियों से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसे यहां से बाहर निकालो. पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, "चलो, उसे यहां से बाहर निकालो. यहां से बाहर. यहां से बाहर."

इन मीडिया चैनलों पर भी भड़के थे ट्रंप 
बता दें कि इससे पहले ट्रंप न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स, फॉक्‍स न्‍यूज जैसे मीडिया हाउसेस के पत्रकारों के साथ भी बुरी तरह से पेश आ चुके हैं. वे पसंद का सवाल न पूछने वाले पत्रकारों की अक्‍सर बेइज्‍जती कर डालते हैं. अब ट्रंप अमेरिका में अगले राष्‍ट्रपति चुनाव की तैयारी कर रहे हैं. वहां 2024 में राष्‍ट्रपति चुनाव होना है और उन उस चुनाव में ट्रंप रिपब्लिक पार्टी के दावेदार हो सकते हैं. 

पोर्न स्टार से जुड़े मामले पर किया गया था सवाल
ट्रंप पर आरोप है कि उन्‍होंने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए पैसे दिए थे. स्टॉर्मी डेनियल्स वही पोर्न स्टार है, जिसके साथ ट्रंप ने फिजिकल रिलेशन बनाए थे. स्टॉर्मी पोल न खोल दे, इसके लिए ट्रंप ने उसे बड़ी रकम दी थी, लेकिन इस तरह रकम देना अमेरिकी कानून में अपराध माना गया है और इसी आपराधिक मुकदमे को लेकर NBC रिपोर्टर ने ट्रंप से सवाल पूछा था. 

यह भी पढ़ें: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लेखिका ने लगाया रेप का आरोप, उनके वकील ने ऐसे दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget