एक्सप्लोरर

Donald Trump: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर लेखिका ने लगाया रेप का आरोप, उनके वकील ने ऐसे दिया जवाब

Trump faces Rape Case: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही हैं. उनके खिलाफ एक महिला पत्रकार ने बलात्कार के आरोप लगाए हैं. कोर्ट में ट्रायल शुरू..

Donald Trump- E. Jean Carroll Trial: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) फिर मुसीबत में फंसते जा रहे हैं. उन पर पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल से रिलेशन रखने व उसे पैसे देने के आरोपों में केस चल ही रहा है, वहीं अब एक लेखिका ने बलात्कार के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ केस कर दिया है. आरोपों का ट्रंप ने अपने वकील के जरिए जवाब दिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकन जर्नलिस्ट व राइटर (स्तंभकार) एलिजाबेथ जीन कैरोल (E Jean Carroll) की ओर से ट्रंप के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था. इसके अलावा उन्होंने शिकायत दर्ज कराई कि डोनाल्ड ट्रंप ने चेंजिंग रूम में उनका यौन शोषण किया था. जीन कैरोल ने अपनी बुक में भी ट्रंप का उल्लेख किया. बुक में लिखा कि ट्रंप ने 1995 या 1996 में मैनहट्टन लक्जरी डिपार्टमेंटल स्टोर के ड्रेसिंग रूम में उन्हें पकड़ लिया और जोर-जबरदस्ती करने लगे. ट्रंप के किए कुकृत्य से उन्हें बहुत दर्द और पीड़ा हुई. उसके बाद वह मानसिक रूप से भी परेशान रही. ट्रंप के खिलाफ अब दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए.

रेप के आरोप पर ट्रंप बोले- वो मेरे टाइप की नहीं थी
जीन कैरोल के गंभीर आरोपों पर ट्रंप की ओर से भी जवाब दिया जा रहा है. ट्रंप ने पहले जीन कैरोल के बारे में कहा, 'वो मेरे टाइप की नहीं थी' उसके अलावा ट्रंप ने एक बयान में कहा- "कैरोल ने पूरी तरह से एक कहानी गढ़ी कि मैं उससे भीड़भाड़ वाले न्यूयॉर्क सिटी के डिपार्टमेंट स्टोर के दरवाजे पर मिला. और, कुछ ही मिनटों में उसे बेहोश कर दिया. यह महज छलावा और झूठ है, ठीक वैसे ही जैसे पिछले सात सालों में मेरे खिलाफ और मनगढंत आरोप लगाए गए हैं." ट्रंप के इस बयान के कई माह बाद यह मामला अदालत पहुंचा, जहां अब ट्रंप के वकील ने आरोप लगाने वाली जीन कैरोल पर तीखी टिप्पणी की हैं.

वकील ने कहा- पैसा और शोहरत चाहिए...
ट्रंप के वकील ने अदालत की बहुप्रतीक्षित कार्यवाही की शुरुआत में तर्क दिया है कि जीन कैरोल यह सब अधिक 'पैसा और शोहरत' पाने के लिए कर रही हैं. वहीं, कानून के कई जानकारोंं का कहना है ट्रंप के खिलाफ मुकदमे की प्रकृति आपराधिक नहीं है, लेकिन यह मामला ऐसे समय में आया है जब डोनाल्ड ट्रंप को कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जो 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा लेने के उनके इरादों पर पानी फेर सकता है.

यह भी पढ़ें: जिनकी वजह से डोनाल्ड ट्रंप के जेल जाने की नौबत आई, वो एडल्‍ट स्‍टार स्टॉर्मी डेनियल कौन है और कितनी अमीर है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-US Iran War Live: 'अगर बच्चों का हत्यारा जिंदा है तो...', नेतन्याहू की मौत की अफवाह खारिज होने पर भड़की ईरान की IRGC
Live: 'अगर बच्चों का हत्यारा जिंदा है तो..', नेतन्याहू की मौत की अफवाह खारिज होने पर भड़का ईरान
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
नॉर्थ कोरिया ने किया मल्टीपल रॉकेट लॉन्चिंग सिस्टम का परीक्षण, तानाशाह किम जोंग के साथ बेटी ने भी देखा LIVE
नॉर्थ कोरिया ने की मल्टीपल रॉकेट लॉन्चिंग सिस्टम की टेस्टिंग, किम जोंग के साथ बेटी ने देखा LIVE
मिडिल ईस्ट जंग का असर, एअर इंडिया, इंडिगो और कतर एयरवेज ने दुबई, अबू धाबी की उड़ानों में की कटौती
मिडिल ईस्ट जंग का असर, एअर इंडिया-इंडिगो-कतर एयरवेज ने दुबई, अबू धाबी की उड़ानों में की कटौती

वीडियोज

Iran Israel War: IRGC की इजरायल को खुली धमकी..Netanyahu को मारने की खाई कसम! | Khamenei | Trump
Iran Israel War: ईरान की बरसती मिसाइलों का खौफनाक वीडियो..हैरान कर देगा! | Khamenei | Trump
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल के बीच भयंकर बमबारी..दहशत में खाड़ी | America | Trump | Mojtaba
Iran Israel War Update: ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग तेज | America | Trump | Mojtaba
LPG Gas Crisis: बारूदी पहरे के बीच Shivalik-Nanda को कैसे मिली Hormuz से पास करने की एंट्री?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Maharashtra News: 'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
'शायद बीजेपी के ऑफिस में...', 5 राज्यों में चुनाव के ऐलान से पहले संजय राउत का EC पर तंज
Donald Trump On Kharg Island: 'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
'मैं खर्ग द्वीप पर कब्जा कर लूंगा', 38 साल पहले जब डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा; रन आउट पर मजेदार पोस्ट वायरल
बीच मैदान पर सलमान आगा के साथ हुआ 'खेल', तो रावलपिंडी पुलिस ने भी नहीं बक्शा
स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी में हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ ने ढाया कहर, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज
स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी में हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ ने ढाया कहर, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज
Donald Trump Statement: 'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
'ईरान सीजफायर पर बातचीत के लिए तैयार, लेकिन...', मिडिल ईस्ट की शांति में कहां दिक्कत, ट्रंप ने बताया
पंजाब में कैसे बनता है सेहत कार्ड, जानें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?
पंजाब में कैसे बनता है सेहत कार्ड, जानें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
कौन तैयार करता है यूपी SI परीक्षा का पेपर, जिसमें 'पंडित' पर पूछे गए सवाल पर हो गया बवाल?
Embed widget