एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: 'मैं 24 घंटे के भीतर रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कर सकता हूं', डोनाल्ड ट्रंप ने फिर किया बड़ा दावा

Donald Trump Claims: ट्रंप बोले, 'रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेन के वोलोदिमीर जेलेंस्की और उनके बीच की बातचीत आसान होगी, जिससे एक साल से अधिक समय से चल रहा संघर्ष एक दिन में थम जाएगा.'

Donald Trump On Russia Ukraine War: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि वह महज 24 घंटे के अंदर रूस-यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करा सकते हैं. उन्होंने कहा है कि वह शांति वार्ता की अध्यक्षता करके ऐसा करेंगे, लेकिन यह कैसे करेंगे, यह समझाने से इनकार कर दिया है. 

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने इंटरव्यू में कहा कि यदि अमेरिका में 2024 के राष्ट्रपति चुनाव के अंत तक युद्ध समाप्त नहीं होता और वह व्हाइट हाउस के लिए फिर से चुने जाते हैं, तो वह युद्ध को एक दिन के भीतर शांति समझौते के साथ खत्म करा सकते हैं. उन्होंने दावा किया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, यूक्रेन के वोलोदिमीर जेलेंस्की और उनके बीच की बातचीत आसान और सार्थक होगी. इससे एक साल से अधिक समय से चल रहा संघर्ष एक दिन में थम जाएगा.

इसके साथ ही ट्रंप ने दावा किया कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध और बदतर स्थिति में जा सकता है. उन्होंने कहा कि अगर मैं इससे पहले वाले चुनाव में फिर से अमेरिका का राष्ट्रपति चुना गया होता तो ऐसी नौबत ही नहीं आई होती. रूसी राष्ट्रपति के साथ अपने अच्छे संबंधों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह संघर्ष शुरू ही नहीं हुआ होता.

परमाणु विश्व युद्ध की जताई संभावना 

अपने इंटरव्यू में ट्रंप ने आने वाले दिनों में परमाणु विश्व युद्ध की संभावना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि हमारे चुनाव के समय तक अगर यह बात हल नहीं हुआ तो इसके परिणाम गंभीर होंगे. हम तीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ़ रहे हैं, जो परमाणु विश्वयुद्ध होगा.

पहले भी दे चुके हैं बयान 

इससे पहले भी ट्रंप तीसरे विश्व युद्ध को लेकर संभावना व्यक्त कर चुके हैं. साथ ही वे बाइडेन सरकार पर निशाना भी साध चुके हैं. इससे पहले उन्होंने अपने बयान में कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की सरकार के कार्यकाल के दौरान अगर तीसरा विश्वयुद्ध होता है तो अमेरिका बर्बाद हो जाएगा, क्योंकि बाइडेन सिर्फ एक्टिंग करते हैं जबकि उन्हें अपना काम ईमानदारी और मेहनत से करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: Khalistani Arrested: फिलीपींस में तीन संदिग्ध खालिस्तानी गिरफ्तार, केटीएफ से जुड़े थे इनके तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में भीषण गर्मी का रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर अब दी जा रही ये वॉर्निंग
भारत में टूट रही आसमानी आफत तो यूरोप में गर्मी का नया रिकॉर्ड, हीटवेव को लेकर दी जा रही ये वॉर्निंग
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें

वीडियोज

Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ

Embed widget