एक्सप्लोरर

एक बार कोरोना हो जाने पर पर दोबारा संक्रमण न होने की गारंटी नहीं, नीदरलैंड्स में महिला की दोबारा कोराना पॉजिटिव होने के बाद मौत

अमेरिका में एक शख्स संक्रमण से दूसरी बार पीड़ित हुआ है और नीदरलैंड्स में एक महिला दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जान गंवा बैठी हैं.

कोविड-19 के मरीज दूसरी बार संक्रमित होने पर ज्यादा गंभीर लक्षण का सामना कर सकते हैं. मंगलवार को इस बात की पुष्टि कर दी गई कि खतरनाक बीमारी एक बार से ज्यादा हो सकती है. कोरोना का दोबारा संक्रमण गंभीर लक्षण पैदा कर सकता है जो पहले से कहीं अधिक खतरनाक है. नीदरलैंड्स में एक महिला दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जान गंवा बैठी हैं.

लांसेट इंफेक्शियस डिजीज पत्रिका में प्रकाशित शोध के मुताबिक, पहली बार अमेरिका में कोविड-19 के दोबारा संक्रमण की पुष्टि हुई है. इससे संकेत मिलता है कि वायरस के संपर्क में आने पर भविष्य में इम्यूनिटी की गारंटी नहीं मिल सकती. नेवेदा प्रांत में एक 25 वर्षीय शख्स कोरोना वायरस के दो अलग प्रकार से 48 दिनों के अंदर संक्रमित हुआ. शोध के मुताबिक, दूसरा संक्रमण पहले संक्रमण से ज्यादा गंभीर था. जिसकी वजह से मरीज को अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ी.

पत्रिका ने दुनिया भर में चार अन्य दोबारा संक्रमण के मामलों की पुष्टि को नोट किया है. बेल्जियम, नीदरलैंड, हांगकांग और एक्वाडोर में एक-एक मरीज को कोरोना वायरस ने दूसरी बार अपनी चपेट में लिया था. विशेषज्ञों का कहना है कि दोबारा संक्रमण की सूरत में इस बात का गहरा प्रभाव पड़ सकता है कि दुनिया महामारी से कैसे मुकाबला करती है.

नेवादा स्टेट पब्लिक हेल्थ लैब के शोधकर्ता मार्क पंडोरी ने कहा, "दोबारा संक्रमण हमारी कोविड-19 इम्यूनिटी के प्रति, खास कर किसी प्रभावी वैक्सीन की गैर मौजूदगी में समझ को जाहिर कर सकती है. इसलिए  हमें ज्यादा शोध करने की जरूरत है. जिससे समझा जा सके कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर इम्यूनिटी कब तक रह सकती है. और क्यों दूसरी बार संक्रमण होने पर ज्यादा गंभीर लक्षण आ रहे हैं. हालांकि दोबारा संक्रमण का मामला अभी ये अपवाद है."

इम्यूनिटी का गायब होना

वैक्सीन शरीर के प्राकृतिक इम्यून रिस्पॉंस को उभार कर किसी खास वायरस पर काम करती है. ये एंटी बॉडीज के ढाल के साथ भविष्य में संक्रमण होने पर लड़ती है. लेकिन अभी ये बिल्कुल स्पष्ट नहीं है कि कोविड-19 एंटी बॉडीज शरीर में कब तक रहेगी. कुछ खास बीमारियों जैसे खसरा में संक्रमण जीवन भर इम्यूनिटी प्रदान करता है. जबकि दूसरे वायरस के लिए इम्यूनिटी का मामला थोड़ा अलग हो सकता है.

शोधकर्ताओं का कहना है कि किसी भी तरह का दोबारा संक्रमण अपवाद रहता है. विश्व भर में कोविड-19 संक्रमण के लाखों मामलों में सिर्फ चंद की पुष्टि हुई है. फिर भी ज्यादातर मामले बिना लक्षण वाले पाए गए हैं. इसलिए शुरू में कोरोना की जांच में पॉजिटिव आने की संभावना है. ये जानना अंसभव हो सकता है कि कोविड-19 का कोई मामला पहला है या दूसरी बार.

रेलवे का बड़ा ऐलानः 20 अक्टूबर से 30 नवंबर तक 392 त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जानिए कितना होगा किराया

IPL के बीच तैमूर अली खान ने थामा बल्ला, मम्मी करीना ने तस्वीर शेयर कर कह दी ये बात

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget