एक्सप्लोरर

COVID-19 Cases in India: कोरोना फिर से बन रहा काल, मौत का आंकड़ा पहुंचा 28, एक्टिव केस 4000 के करीब

Coronavirus India Update: कोरोना वायरस एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है. देश में एक्टिव केस 4000 के करीब पहुंच गए हैं.

Coronavirus India Update: कोरोना वायरस का आंकड़ा तेजी से बढ़ने लगा है. देश में एक्टिव केस की संख्या चार हजार के करीब पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार तक एक्टिव केस 3758 थे. वहीं मरने वालों की संख्या 28 हो गई है. दिल्ली में एक्टिव केस कुल 436 हो गए हैं. यहां 61 मामलों की बढ़ोतरी हुई है. वहीं उत्तर प्रदेश में एक्टिव केस 149 हो गए हैं.

महाराष्ट्र में कोविड 19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को राज्य में कोरोना के 65 नए मामले सामने आए. इनमें से 22 मामले मुंबई से, 25 पुणे से, 9 ठाणे से, 6 पिंपरी-चिंचवड से, 2 कोल्हापुर से और एक नागपुर से सामने आए हैं. हालांकि, राहत भरी खबर यह है कि राज्य में 300 मरीज ठीक भी हुए हैं. वर्तमान में सक्रिय कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या 506 है.

राजस्थान में भी कोरोना ने फैलाए पांव

राजस्थान में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. बीते 24 घंटे में 20 नए केस सामने आए. नए मामलों में 17 राजधानी जयपुर और एक-एक उदयपुर, बीकानेर और डूंगरपुर से हैं. नए संक्रमितों में 74 और 82 साल की उम्र के दो बुजुर्ग भी शामिल हैं.  इसके अलावा 19 से 30 साल के 7 युवा भी शामिल है. 20 नए मामलों को मिलाकर राजस्थान में अब तक 98 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. इनमें से एक संक्रमित की मौत हो चुकी है.  15 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

दिल्ली-यूपी और बंगाल में भी कोरोना का कहर

राजधानी दिल्ली में कुल एक्टिव केस 436 हैं. यहां कोविड की वजह से 3 लोगों की जान भी गई है. गुजरात में एक्टिव केस 320 हैं. यहां कोरोना की वजह से एक व्यक्ति की मौत हुई है. हरियाणा में एक्टिव केस 30 हैं. उत्तर प्रदेश में 149 और पश्चिम बंगाल में 287 एक्टिव केस हैं. यूपी में दो लोगों की कोविड की वजह से मौत हुई है. तमिलनाडु में 199 कोविड एक्टिव केस हैं. देश में कोविड की वजह से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 28 हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
मक्का एग्रीमेंट की खटास मिटाने तेहरान जाएंगे मुनीर! जानिए क्यों अहम दौरा
मक्का एग्रीमेंट की खटास मिटाने तेहरान जाएंगे मुनीर! जानिए क्यों अहम दौरा
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
बांग्लादेश में हिंदू परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, बंद घर से मिले शव
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget