एक्सप्लोरर

US Elections: कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित काउंटी के लोगों ने ट्रंप के पक्ष में किया मतदान

सर्वे के मुताबिक बाइडेन को वोट देने वाले 82 फीसदी मतदाताओं का कहना है कि महामारी बिलकुल भी नियंत्रण में नहीं है. विस्कोंसिन, जहां चुनाव से ठीक पहले वायरस ने कहर बरपाना शुरू किया, वहां के 57 फीसदी मतदाताओं का कहना है कि महामारी काबू में नहीं है.

US Elections: अमेरिकी चुनाव में मतदाता जिस विषय पर सबसे अधिक और स्पष्ट रूप से बंटे दिखे वह है कोरोना वायरस महामारी और उसे लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया. हैरानी की बात तो यह है कि जिन स्थानों पर महामारी बेकाबू होकर कहर बरपा रही है वहां से ट्रंप को खासा समर्थन मिला.

एसोसिएटेड प्रेस के विश्लेषण में पता चला है कि 376 काउंटी जहां प्रति व्यक्ति संक्रमण के सर्वाधिक मामले हैं उनमें से 93 फीसदी काउंटी में ट्रंप के पक्ष में अधिक मत पड़े हैं, वायरस से कम प्रभावित इलाकों में ट्रंप के पक्ष में पड़ने वाले मतों की दर इससे कम है.

95 फीसदी क्षेत्रों से चुनाव परिणाम आ चुके हैं

एपी का विश्लेषण उन काउंटी तक सीमित है जहां कम से कम 95 फीसदी क्षेत्रों से चुनाव परिणाम आ चुके हैं. इसमें सभी काउंटी को प्रति 1,00,000 व्यक्तियों पर कोविड-19 के मामलों की दर के आधार पर छह श्रेणियों में बांटा गया है. मतदान से भी यह पता चलता है कि रिपब्लिक पार्टी के उम्मीदवार ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेड को लेकर जो मतदाता बंटे हैं, वही मतदाता इस विषय को लेकर भी अलग राय रखते हैं कि महामारी नियंत्रण में है या नहीं.

एपी के चुनाव संबंधी राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण ‘वोटकास्ट’ के मुताबिक ट्रंप को वोट करने वाले 36 फीसदी मतदाताओं का मानना है कि महामारी पर पूरी तरह से या लगभग पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. 47 फीसदी मतदाताओं का मानना है कि इस पर कुछ हद तक काबू पाया जा सका है. इस सर्वे में 110,000 से अधिक मतदाताओं की राय ली गई.

वोट देने वाले 82 फीसदी मतदाताओं ने कहा- महामारी नियंत्रण में नहीं 

इस सर्वे के मुताबिक बाइडेन को वोट देने वाले 82 फीसदी मतदाताओं का कहना है कि महामारी बिलकुल भी नियंत्रण में नहीं है. विस्कोंसिन, जहां चुनाव से ठीक पहले वायरस ने कहर बरपाना शुरू किया, वहां के 57 फीसदी मतदाताओं का कहना है कि महामारी काबू में नहीं है. जबकि वाशिंगटन जहां पर वायरस पहले के मुकाबले अब नियंत्रण में हैं, वहां 55 फीसदी मतदाता विस्कोंसिन के मतदाताओं से सहमत हैं.

यह भी पढ़ें- US Election: राष्ट्रपति ट्रंप को लगा बड़ा झटका, मिशिगन-जॉर्जिया में दायर किए गए केस खारिज अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों का दावा- ट्रंप के सहयोगी रक्षा सचिव ने तैयार किया अपना इस्तीफा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: 24 घंटे के भीतर ईरान ने फिर की हॉर्मुज की नाकेबंदी, दो जहाजों पर गोलीबारी की खबर, ईरान बोला- बिना मंजूरी नहीं मिलेगी एंट्री
Live: 24 घंटे के भीतर ईरान ने फिर की हॉर्मुज की नाकेबंदी, दो जहाजों पर गोलीबारी की खबर, ईरान बोला- बिना मंजूरी नहीं मिलेगी एंट्री
US Iran War: गोलीबारी से दहला हॉर्मुज... ईरान ने फिर बंद किया रास्ता, वापस लौट रहे जहाज
गोलीबारी से दहला हॉर्मुज... ईरान ने फिर बंद किया रास्ता, वापस लौट रहे जहाज
'गाजा में हर दिन 47 महिलाएंओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
'गाजा में हर दिन 47 महिलाएंओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पहुंचे भारतीय टैंकरों ने लिया यू-टर्न, ईरान के दावे के बाद भी क्या सब कुछ ठीक नहीं?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पहुंचे भारतीय टैंकरों ने लिया यू-टर्न, ईरान के दावे के बाद भी क्या सब कुछ ठीक नहीं?

वीडियोज

Shree Baba Neeb Karori Maharaj Cast Interview: Premanand Ji और GENZ पर क्या बोले Director ?
Skoda Kushaq 1.5 L Driving Review #skoda #kushaq #drivingreview #autolive
Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज, PM मोदी के बाद नितिन नवीन से मिले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी
UP में कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज, PM मोदी के बाद नितिन नवीन से मिले बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी
Middle East Tensions: ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप, ट्रंप को लेकर क्या कहा?
ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप
आ रहा है KKR का तारणहार! अकेले बाजी पलटने वाले खिलाड़ी की एंट्री कंफर्म, अब मिलेगी पहली जीत?
आ रहा है KKR का तारणहार! अकेले बाजी पलटने वाले खिलाड़ी की एंट्री कंफर्म, अब मिलेगी पहली जीत?
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
'गाजा में हर दिन 47 महिलाएंओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
'गाजा में हर दिन 47 महिलाएंओं की मौत...', UN रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग
घर पर ऐसे बनाएं आम का पना, आसपास भी नहीं फटकेगी गर्मी
घर पर ऐसे बनाएं आम का पना, आसपास भी नहीं फटकेगी गर्मी
Car Care Tips: पंचर के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें Tubeless Tyre का ये राज
Car Care Tips: पंचर के बाद कितनी दूर चल सकती है कार? जानें Tubeless Tyre का ये राज
Embed widget