एक्सप्लोरर

Coronavirus World Update: मौत का आंकड़ा 95 हजार के पार, 24 घंटों में 84 हजार से ज्यादा बीमार

बीते दिन में दुनिया भर में सबसे अधिक मौत अमेरिका में दर्ज हुई हैं. विश्व में अब तक 1,584,490 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए हैं.

कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में हुई मौतों का आंकड़ा 95 हजार के पार जा चुका है. बीते 24 घंटों में 84 हजार से ज्यादा लोग इस जानलेवा वायरस के कारण संक्रमित हो गए हैं. कुल संक्रमितों की तादाद 16 लाख के पार है. दुनिया भर के अलग- अलग देशों बुरे हालात हैं. अमेरिका इस महामारी की मार सबसे ज्यादा झेल रहा है. वहीं इटली, स्पेन और जर्मनी का भी हाल ठीक नहीं है.

जानिए बीते 24 घंटों का आंकड़ा

पिछले 24 घंटों में पूरी दुनिया में 84,215 नए लोग कोरोना वायरस के कारण संक्रमित हो गए हैं. वहीं दुनिया भर में बीते दिन 7,183 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित 48 हजार से अधिक लोग गंभीर रूर से बीमार है. अब तक दुनिया भर में कुल 95,643 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कुल 16,02,341 लोग इस जानलेवा वायरस से कारण संक्रमित हो चुके हैं.

इन पांच देशों में सबसे बुरा हाल

देश कुल संक्रमित नए केस कुल मौत 24 घंटे में मौत
अमेरिका 468,008 32,978 16,649 1858
स्पेन 153,222 5,002 15,447 655
इटली 143,626 4,204 18,279 610
जर्मनी 118,235 4,939 2607 258
फ्रांस 117,749 4,799 12,210 1,341

ब्रिटेन में 24 घंटों में 881 लोगों की मौत, 4 हजार से अधिक संक्रमित

ब्रिटेन में भी कोरोना वायरस का असर बढ़ता जा रहा है. ब्रिटेन में पिछले 24 घंटों में 881 लोगों की मौत हो गई है. अब ब्रिटेन में मौत का आंकड़ा 7,978 हो गया है. वहीं कोरोना वायरस के कारण संक्रमित लोगों की तादाद भी बढ़कर 65,077 हो चुकी है. बीते दिन ब्रिटेन में 4,344 नए कोरोना संक्रमितों का पता चला है. वहीं ब्रिटेन से अच्छी खबर यह है कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को आईसीयू से सामान्य वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. ब्रिटेन के पीएम को 27 मार्च को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई थी.

चीन में कल 2 मौतें, मिले 63 नए कोरोना संक्रमित

चीन में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगी है लेकिन मौत और संक्रमण की संख्या यहां भी धीरे-धीरे बढ़ रही है. बीते कल चीन में कोरोना वायरस के कारण 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं इस जानलेवा वायरस के संक्रमण में 63 नए लोग आ गए हैं. आपको बता दें कि चीन के ही वुहान शहर से यह वायरस पूरी दुनिया में फैला था. गौरतलब है कि चीन ने वुहान से लॉकडाउन को खत्म कर दिया है.

इसके अलावा ईऱान, ब्राजील, स्विट्जरलैंड और कनाडा समेत तमाम देशों में भी लोग इस जानलेवा वायरस के कारण परेशान हैं और अपने घरों में रहने को मजबूर हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget