एक्सप्लोरर

Coronavirus: चीन में खोल दिए गए मल्टीप्लेक्स, नहीं आ रहा है एक भी दर्शक

17 हजार सिनेमाघरों में से 500 सिनेमाघरों को खोला गया है. नए केसों में कमी आने पर चीन ने ढील देना शुरू कर दिया है.

बीजिंग: चीन के वुहान शहर से पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस से जहां इटली समेत लगभग हर देश परेशान है. वहीं चीन में अब जिंदगी सामान्य होती दिख रही है. चीनी सरकार ने वुहान के साथ-साथ देशभर के शहरों में लॉकडाउन में काफी ढील दे दी है. चीन ने कल ही देशभर के भीतर के हाइवे खोल दिए थे. लोगों को काम पर जाने की छूट भी दे दी गई थी. वहीं चीन में कुछ सिनेमाघरों को खोलने की भी इजाजत सरकार ने दे दी है. लेकिन लोग अभी भी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाना पसंद नहीं कर रहे हैं.

17 हजार में खोले गए 500 सिनेमाघर दर्शकों को तरसे 

चीन सरकार देश में जनजीवन सामान्य करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है और फैसले ले रही है. देश के 17 हजार सिनेमाघरों में से 500 सिनेमाघरों को खोलने का फैसला इसी क्रम में लिया गया है. चीन सरकार मानती है कि लोगों के बीच से डर को खत्म कर दोबार से सामान्य जीवन की ओर लौटा जा सके. लेकिन चीनी नागरिक अभी भी इस जानलेवा वायरस से डर रहे हैं और पूरा बचाव कर रहे हैं.

यही वजह कि देशभर के अलग-अलग शहरों में खोले गए 500 सिनेमाघरों में एक भी टिकट नहीं बेचा जा सका. लोगों ने न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन माध्यम से टिकटें बुक कीं. आपको बता दें कि चीन ने ये सिनेमाघर उन इलाकों में खोले हैं जहां बीते महीने से कोई भी कोरोना का मामला सामने नहीं आया है. लेकिन इन सिनेमा घरों में एक भी टिकट नहीं बिक सका और इनके मालिक दर्शकों के लिए तरसते दिखे.

गौरतलब है कि मध्य जनवरी से चीन के अधिकतर शहरों में लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी. अब नए केसों में कमी आने पर चीन धीरे-धीरे अपने आदेशों में ढील देना शुरू कर रहा है.

भारत में भी बंद हैं सिनेमाघर, फिल्मों की रिलीज भी टाली गईं

भारत में भी सिनेमाघरों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है. दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ समेत देश के लगभग हर बड़े शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है.  कोरोना के कहर के कारण मल्टीस्टारर फिल्म 'सूर्यवंशी' और 1983 विश्व कप जीत पर आधारित फिल्म '83' समेत सभी फिल्मों की रिलीज को टाल दिया गया है. हॉलीवुड की फिल्मों पर भी इसका असर पड़ा है और उनकी शूटिंग और रिलीज को टाल दिया गया है.

यहां पढ़ें 

Coronavirus Live Updates: वित्त मंत्री का एलान, ITR की तारीख बढ़ाकर 30 जून की गई

Explained: 30 राज्य- केंद्र शासित राज्य बंद, महाराष्ट्र, यूपी में आंशिक बंदी, जानिए- कहां कैसी है स्थिति 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget