एक्सप्लोरर

राहत: कोरोना से प्रभावित इटली-स्पेन में अब कम आ रहे मामले, मौतों के आंकड़ों में भी आई कमी

अमेरिका के बाद स्पेन में सबसे ज्यादा लोग कोरोना वायरस से प्रभावित हुए हैं. लेकिन खास बात ये है कि स्पेन में आधे से ज्यादा संक्रमित लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. स्पेन फिलहाल 74,234 एक्टिव केस हैं, जबकि इटली में एक लाख एक्टिव केस हैं.

कोरोना वायरस: अमेरिका के बाद स्पेन और इटली कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. इन दोनों देशों में 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कोरोना संक्रमितों की संख्या दो लाख से ज्यादा है. लेकिन अब दोनों ही देशों में कोरोना का कहर कम होता दिख रहा है. यहां दैनिक नए कोरोना मरीजों और उनकी मौतों के आंकड़ों में कमी देखने को मिली है. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, स्पेन में एक दिन पहले 2588 नए केस सामने आए और 276 लोगों की मौत हुई. वहीं इटली में एक दिन पहले 1900 नए केस आए और 474 लोगों की मौत हुई. 25 मार्च से लेकर अबतक की तुलना करने पर कोरोना केस और मौतों की संख्या में 50-70 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है. यहां देखिए आंकड़े- स्पेन: कोरोना केस और मौतों की संख्या में आ रही गिरावट
  • 25 मार्च- 7457 केस, 656 मौत
  • 26 मार्च- 8257 केस, 718 मौत
  • 1 अप्रैल- 8195 केस, 923 मौत
  • 3 अप्रैल- 7134 केस, 850 मौत
  • 15 अप्रैल- 6599 केस, 557 मौत
  • 17 अप्रैल- 5891 केस, 348 मौत
  • 29 अप्रैल- 4771 केस, 453 मौत
  • 1 मई- 3639 केस, 281 मौत
  • 2 मई- 2588 केस, 276 मौत
स्पेन में एक महीने पहले औसतन 8000 नए कोरोना के केस आ रहे थे, लेकिन अब तीन हजार नए केस ही हर दिन आ रहे हैं. इसी तरह एक महीने पहले यहां औसतन 800 मौतें हो रही थी, अब 250 मौतें हर दिन हो रही हैं. इटली: कोरोना केस और मौतों की संख्या में आ रही गिरावट
  • 21 मार्च- 6557 केस, 793 मौत
  • 26 मार्च- 6203 केस, 712 मौत
  • 28 मार्च- 5974 केस, 889 मौत
  • 4 अप्रैल- 4805 केस, 681 मौत
  • 11 अप्रैल- 4694 केस, 619 मौत
  • 16 अप्रैल- 3786 केस, 525 मौत
  • 22 अप्रैल- 3370 केस, 437 मौत
  • 24 अप्रैल- 3021 केस, 420 मौत
  • 1 मई- 1965 केस, 269 मौत
  • 2 मई- 1900 केस, 474 मौत
इटली में भी पिछले एक महीने की तुलना करने पर कोरोना केस की संख्या में औसतन 70 फीसदी और मौतौं की संख्या में 50 फीसदी की कमी आई है. 25 मार्च के दौरान जहां इटली में हर दिन 6500 नए केस आ रहे थे, अू औसतन 2000 केस ही आ रहे हैं. वहीं तब औसतन हर दिन 750 मौतें हो रही थी, अब ये संख्या घटकर औसतन 300 हो गई है. स्पेन और इटली में लॉकडाउन नियमों में ढील स्पेन में कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर देश में लागू लॉकडाउन में धीरे-धीरे रियायत मिलने जा रही है. स्पेन में सात सप्ताह में पहली बार शनिवार को वयस्क सड़क पर निकल सके. एक सप्ताह पहले 14 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए लॉकडाउन में रियायत दी गई थी. अन्य यूरोपीय देशों में भी लॉकडाउन के कड़े नियमों में छूट दी जा रही है. हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार है. यहां के कुछ देशों ने दुकानों और सार्वजनिक परिवहन में मास्क लगाना अनिवार्य किया है. वहीं इटली सरकार की भी लॉकडाउन में धीरे-धीरे छूट देने की योजना है. 18 मई से रिटेलर्स, म्यूजियम, गैलरी और लाइब्रेरियों को खोला जा सकेगा. इसके बाद फिर 1 जून से बार, रेस्तरां, हेयरड्रेसर और ब्यूटी सैलूनों में काम की इजाजत दी जाएगी. लॉकडाउन के दूसरे चरण में विनिर्माण, निर्माण और थोक क्षेत्रों में 4 मई से उत्पादक गतिविधियां फिर से शुरू की जा सकेंगी. ये भी पढ़ें- दुनिया के 212 देशों में करीब 35 लाख लोग कोरोना से संक्रमित, अबतक 2 लाख 44 हजार लोग मरे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...
केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...
Explained: इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में पोप लियो XIV की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
US मिडटर्म इलेक्शन में पोप की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?
US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget