एक्सप्लोरर

'टकराव टाला नहीं जा सकता', न्‍यूक्लियर साइट से किम जोंग उन का ऐलान, अब क्या होगा ट्रंप का कदम?

North Korea News: उत्तर कोरिया इस समय अपनी परमाणु ताकत बढ़ा रहा है. इसी कड़ी में उत्तर कोरिया के तानशाह किम जोंग ने न्‍यूक्लियर साइट का दौरा किया.

North Korea News: उत्तर कोरिया के तानशाह किम जोंग उन ने एक परमाणु सामग्री उत्पादन केंद्र और एक परमाणु हथियार संस्थान का निरीक्षण किया. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सबसे क्रूर दुश्मन देशों के साथ टकराव टाला नहीं जा सकता है और इसके लिए परमाणु कवच को मजबूत करना जरूरी है. 

उत्तर कोरिया के तानशाह किम जोंग उन ने हथियार-ग्रेड परमाणु सामग्री के उत्पादन के लिए मुख्य प्रक्रियाओं की समीक्षा की और मौजूदा उत्पादन स्थिति के बारे में जानकारी ली. 

'नहीं टाला जा सकता टकराव'

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने किम के हवाले से कहा कि उत्तर कोरिया का सबसे क्रूर शत्रु देशों के साथ दीर्घकालिक टकराव टाला नहीं जा सकता है. उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया की सुरक्षा स्थिति, अपनी संप्रभुता, हितों और विकास की गारंटी के लिए परमाणु कवच को लगातार मजबूत करना जरूरी है.

किम ने कहा कि उत्तर कोरिया के सामने शत्रुतापूर्ण ताकतों की चुनौतियां और अधिक स्पष्ट होती जा रही हैं. उन्होंने दावा किया कि देश की परमाणु ताकत दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही हैं. 

'शक्ति के बल पर शांति-सुरक्षा की गारंटी देना ही संघर्ष का तरीका'

किम ने कहा कि शक्ति के बल पर शांति और सुरक्षा की गारंटी देना ही हमारा संघर्ष का तरीका और विकल्प है. योनहाप समाचार एजेंसी ने केसीएनए के हवाले से बताया कि उन्होंने हथियार-ग्रेड परमाणु सामग्री के उत्पादन की योजना को पूरा करने का आदेश दिया. 

केसीएनए ने यह नहीं बताया कि किम ने किस परमाणु-सामग्री उत्पादन केंद्र का दौरा किया, लेकिन प्रकाशित तस्वीरों से पता चलता है कि यह वही साइट हो सकती है जिसका उन्होंने पिछले साल सितंबर में निरीक्षण किया था. कुछ पर्यवेक्षक यह भी संभावना जताते हैं कि इस बार किम द्वारा दौरा किया गया उत्पादन आधार एक अलग परिसर हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
सऊदी के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल
सऊदी के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना
पोलैंड में स्कूल के अंदर महिला ने किया हमला, 3 लोग घायल, एक हफ्ते में तीसरी घटना

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget