एक्सप्लोरर

क्या आप चंद मिनटों तक सांस थमने पर जिंदगी की कल्पना कर सकते हैं?

सांस के बिना जिंदगी की कल्पना संभव नहीं है. जब तक सांस है तब जिंदगी की आस है. लेकिन स्पेन में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया जिसने मेडिकल जगत को हैरान कर दिया है.

अगर चंद मिनटों के लिए सांस रुक जाए, तो क्या हम जिंदगी की कल्पना कर सकते हैं? नहीं, मगर ये सच साबित हुआ है. ऐसा पूरे छह घंटे के लिए हुआ है जब एक महिला की दिल की धड़कन छह घंटे तक थमी रही लेकिन फिर भी उसकी जान बच गई. अब आप इसे चमत्कार कहें या फिर कुछ और.

घटना स्पेन की है और महिला का नाम ऑड्रे शोमेन है. ब्रिटिश मूल की महिला पहाड़ों में हाईकिंग कर रही थीं. इसी दौरान बर्फीली तूफान की चपेट में आने से हाइपोथरमिया और कार्डिएक अरेस्ट का शिकार हो गई. कार्डिएक अरेस्ट के बाद उसकी आंखें चढ़ गई और सांस आना बंद हो गया. घटना के बाद उनके पति रोहन काफी परेशान हो गये. उन्होंने अपनी पत्नी की नब्ज टटोली. पता चला कि उसकी सांस थम गई है और दिल  का धड़कना भी बंद हो चुका है. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को बुलाया. मौके पर पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला का इलाज शुरू किया. उन्होंने पाया कि उनके शरीर का तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेड गिर गया है. इसके बाद उन्हें बार्सिलोना के अस्पताल में शिफ्ट किया. डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया मगर उनकी भी समझ में कुछ नहीं आ रहा था.

एक डॉक्टर ने बताया,” ऐसा लग रहा था उसकी मौत हो चुकी है मगर हम हाइपोथरमिया को देखते हुए जानते थे कि उनके बचने की संभावना है.” हालांकि उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी. महिला को एक मशीन में रखा गया और खून को निकालकर ऑक्सीजन की वृद्धि की गई उसके बाद शरीर में दाखिल कर दिया गया. इस तरह करते-करते उनके शरीर का तापमान 30 सेंटीग्रेड पर पहुंच गया. तब जाकर उनका दिल एमरजेंसी सेवा कॉल करने के छह घंटे बाद काम करना शुरू किया. विशेष सावधानी बरतते हुए महिला को 12 दिन तक अस्पताल में रखा गया और स्वस्थ होने के बाद उनको घर जाने की इजाजत मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी
ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
सऊदी के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल
सऊदी के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget