एक्सप्लोरर

China Spy Balloon: चीन ने जासूसी गुब्‍बारे के जरिये जुटाई अमेरिकी सेना की खुफिया जानकारी! रिपोर्ट में ये दावा

Spy Balloon of China: चीन का जासूसी गुब्बारा सबसे पहले 28 जनवरी को अलास्का से अमेरिकी हवाई क्षेत्र में घुसा था. अगले चार दिनों में इसने कई खुफिया जानकारी इकट्ठा की थी.

America: इस साल की शुरुआत से ही चीन का जासूसी गुब्बारा सुर्खियों में है. जासूसी गुब्बारे के बाद से ही अमेरिका और चीन आमने सामने हैं. बता दें कि जनवरी में अमेरिका के कई राज्यों में चीन का जासूसी गुब्बारा नजर आया था. अब दावा किया जा रहा है कि इस गुब्बारे के जारिए चीन अमेरिकी मिलिट्री बेसेज से इंटेलीजेंस को जुटाने में सफल रहा था.

वहीं, अमेरिकी प्रशासन की इस जासूसी गुब्‍बारे को रोकने की तमाम कोशिशें नाकामयाब रह गईं. ‘एनबीसी न्यूज’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन गुब्बारे को नियंत्रित करने में सक्षम था, ताकि यह एकत्र की गई जानकारी को वास्तविक समय (रियल-टाइम) पर बीजिंग भेज सके. रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि चीन ने जो खुफिया जानकारी एकत्र की, वह ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक संकेतों से प्राप्त की गई थी.

बाइडेन प्रशासन की सतर्कता से बची जानकारी

इसके साथ ही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन और भी खुफिया जानकारी प्राप्त कर सकता था, लेकिन बाइडेन प्रशासन की सतर्कता के कारण ऐसा नहीं हो पाया. अगर बाइडेन प्रशासन अलर्ट मोड पर नहीं आया होता तो चीन संवेदनशील और साइटों से बहुत अधिक खुफिया जानकारी एकत्र कर सकता था. 

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार चीन का जासूसी गुब्बारा सबसे पहले 28 जनवरी को अलास्का से अमेरिकी हवाई क्षेत्र में घुसा था. अगले चार दिनों में इसने मोंटाना में माल्मस्ट्रॉम वायुसेना अड्डे के ऊपर उड़ान भरी थी, जहां अमेरिका की अपनी परमाणु हथियार रखे हैं. 

चीन दे चुका है सफाई 
चीन इस मामले पर पहले ही सफाई दे चुका है. चाीन के अनुसार, गुब्बारा सिविलियन एयरशिप है, जो रास्ता भटक गया था. गुब्बारे का इस्तेमाल शोध के लिए किया गया था. हालांकि इस सफाई से अमेरिका बिल्कुल भी सन्तुष्ट नहीं था. 

ये भी पढ़ें: Earthquake: इंडोनेशिया में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानें ताजा हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
फ्रांस आंदोलन में कौन थे हिंसा करने वाले नकाबपोश? जिन्होंने जला दिया इतिहास
Explained: पेरिस की सड़कों से संसद तक,1968 से अब तक के फ्रांसीसी छात्र आंदोलन और उनके परिणाम
Explained: पेरिस की सड़कों से संसद तक,1968 से अब तक के फ्रांसीसी छात्र आंदोलन और उनके परिणाम

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
Embed widget