एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में फिदायीन हमलों को लेकर भड़का चीन! नागरिकों की सुरक्षा को लेकर 'तू तू- मैं मैं'

China on Security Concerns in Pakistan: पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान ही इकलौता ऐसा देश है, जहां चीन ने सुरक्षा चिंताओं के बावजूद नागरिकों को भेजा है.

China on Security Concerns in Pakistan: चीन ने पाकिस्तान को चीनी नागरिकों को निशाना बनाए जाने को लेकर नाराजगी जताई है. इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में चीनी राजदूत जियांग जैडॉन्ग ने कहा कि चीन के नागरिकों को पाकिस्तान में दो बार आतंकियों की ओर से निशाना बनाया जाना "अस्वीकार्य" है. उन्होंने मार्च से लेकर अब तक फिदायीन हमलों में सात चीनी नागरिकों की मौत का जिक्र किया. आमतौर पर चीन-पाकिस्तान संबंधों में सार्वजनिक तौर पर तनाव दिखना दुर्लभ है लेकिन हालिया हमलों के बाद संबंधों में दरार खुलकर सामने आई है.

पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने भी बयान देकर इस मामले को और उलझा दिया. इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान ही इकलौता ऐसा देश है जहां चीन ने सुरक्षा चिंताओं के बावजूद नागरिकों को भेजा है. डार ने यह बयान इस्लामाबाद में स्थित स्वतंत्र थिंक टैंक पाकिस्तान-चीन इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित एक बैठक में दिया.

चीनी राजदूत ने जताई असहमति, सुरक्षा बताई प्राथमिकता

कार्यक्रम में मौजूद चीनी राजदूत जियांग जैडॉन्ग ने डार के बयान का विरोध करते हुए कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए चीनी नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. बीजिंग ने पाकिस्तान सरकार के साथ हुई हालिया बातचीत में सुरक्षा के मुद्दे पर प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया है. चीनी नागरिकों को निशाना बनाने वाली हिंसा के चलते बीजिंग अब पाकिस्तान में बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) के तहत किए जा रहे निवेशों पर पुनर्विचार कर रहा है. राजदूत ने इस्लामाबाद से प्रभावी उपाय करने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि इस तरह के आतंकवादी हमलें दोबारा न हो.

पाकिस्तान ने चीनी बयान को बताया "विचलित करने वाला"

गुरुवार ( 31 अक्टूबर 2024 ) को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जाहरा बलोच ने चीनी राजदूत के बयान को "विचलित करने वाला" बताया और कहा कि यह दोनों देशों के बीच लंबे वक्त से चली आ रही राजनयिक परंपराओं के उलट है. आमतौर पर चीनी अधिकारी पाकिस्तान में अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सार्वजनिक तौर से आलोचना नहीं करते हैं और पाकिस्तान का चीन की आलोचना पर सार्वजनिक जवाब भी असामान्य है लेकिन हाल के हमलों के कारण चीन की सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं.

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली हमले की जिम्मेदारी, बढ़ी सुरक्षा चिंताएं

अक्टूबर की शुरुआत में कराची हवाई अड्डे के पास फिदायीन हमले में दो चीनी नागरिकों की मौत हो गई थी और 10 घायल हुए थे. हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने ली थी, जबकि इसी साल मार्च में उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बेशाम इलाके में एक आत्मघाती बम धमाके में पांच चीनी इंजीनियरों की मौत हुई थी. पिछले एक दशक में, जब से चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर परियोजना शुरू हुई है, पाकिस्तान में अब तक 21 चीनी कामगारों की मौत हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: तालिबान ने महिलाओं की आवाज को बताया आवारा! इबादत के समय एक-दूसरे की बात सुनने पर लगाया बैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
Explained: छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget