एक्सप्लोरर

भारत-नेपाल-चीन का एक आर्थिक गलियारा बने: चीन

चीन ने बुधवार को कहा कि बीजिंग चाहता है कि भारत, चीन-नेपाल संपर्क परियोजना में शामिल हो. आपको ये भी बता दें कि नेपाल में चीन का दखल भारत के लिए चिंता का सबब है. प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार को चीन का करीबी माना जाता है.

बीजिंग: चीन के सीनियर राजनयिक वांग यी ने बुधवार को कहा कि बीजिंग चाहता है कि भारत, चीन-नेपाल संपर्क परियोजना में शामिल हो. उन्होंने साथ ही कहा कि चीन और भारत के लिए नेपाल का विकास साझा लक्ष्य होना चाहिए.

आपको बता दें कि नेपाल, भारत और चीन के बीच बसा हुआ है और पारंपरिक रूप से भारत के ज्यादा करीब है. लेकिन, बीजिंग ने यहां कई क्षेत्रों में निवेश कर उपस्थिति दर्ज कराई है. वांग ने नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार गयावाली से मुलाकात के बाद कहा, "चीन और नेपाल ट्रांस-हिमालय संपर्क नेटवर्क के एक लंबे दृष्टिकोण के लिए सहमत हुए हैं."

उन्होंने कहा, "हमें विश्वास है कि ये नेटवर्क अगर अच्छे तरीके से विकसित हो तो यह चीन, नेपाल और भारत को जोड़ने वाले आर्थिक गलियारे की स्थिति मुहैया करा सकता है." वांग ने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि इस तरह के सहयोग से तीनों देशों के विकास और समृद्धि में योगदान मिलेगा."

उन्होंने कहा कि नेपाल पहले से ही चीन की बेल्ट एंड रोड (बीआरआई) परियोजना का हिस्सा है. आपको ये भी बता दें कि नेपाल में चीन का दखल भारत के लिए चिंता का सबब है. प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार को चीन का करीबी माना जाता है.

वांग ने कहा, "नेपाल के विकास पर चीन और भारत की साझा सहमति होनी चाहिए. दो बड़ी उभरती हुई अर्थव्यवस्थाएं, चीन और भारत को नेपाल समेत अपने पड़ोसियों को लाभ पहुंचाना चाहिए."

उन्होंने कहा, "हम एक ही पहाड़ और नदी से जुड़े पड़ोसी देश हैं. यह एक तथ्य है जो दुनिया में कुछ भी बदलाव होने के बाद भी नहीं बदलेगा." वांग ने कहा, "नेपाल के दो पड़ोसी होने के नाते, चीन और भारत को सफलतापूर्वक राजनीतिक बदलाव के बाद नेपाल के नए विकास में मदद करना चाहिए. हम नेपाल में स्थिरता और समृद्धि देखना चाहते हैं."

क्या है बीआरआई और क्या है इसपर भारत की राय

आपको बता दें कि अपना प्रभुत्व स्थापित करने के तहत चीन ने बेहद महत्वकांक्षी बेल्ट एंड रोड (बीआरआई) परियोजना की शुरुआत की है. पाकिस्तान और नेपाल समेत कई देश इसका हिस्सा हैं. इसे दुनियाभर में अपना प्रभुत्व स्थापित करने के चीन के प्रयास के तहत देख जा रहा है. भारत इसका मुखर विरोधी रहा है, वहीं चीन ने हरसंभव प्रयास किया है कि भारत को इससे जोड़ा जाए. एक बार फिर से तीनों देशों के बीच आर्थिक गलियारे की बात करना इसी ओर इशारा करता है कि चीन कैसे भी भारत को अपने इस प्रोजक्ट का हिस्सा बनाने को आतुर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची
ग्राहम लिंडसे के निधन पर आया US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'वो उन लोगों में से थे जो...'
ग्राहम लिंडसे के निधन पर आया US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'वो उन लोगों में से थे जो...'
अमेरिकी हमलों के बीच ट्रंप पर भड़के ईरानी स्पीकर गालिबाफ, बोले - 'एकतरफा ज्ञापन समझौता...'
अमेरिकी हमलों के बीच ट्रंप पर भड़के ईरानी स्पीकर गालिबाफ, बोले - 'एकतरफा ज्ञापन समझौता...'

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget