एक्सप्लोरर

पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच बैठक पर आया चीन का रिएक्शन, जानें अब क्या कह दिया?

PM Modi and Xi Jinping Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बुधवार को हुई बैठक को लेकर चीन ने कहा कि ये बैठक त्यधिक महत्व रखती है.

PM Modi and Xi Jinping Meeting: चीन ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस के कजान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच बुधवार को हुई बैठक ‘‘अत्यधिक महत्व’’ रखती है क्योंकि वे द्विपक्षीय संबंधों में सुधार के लिए ‘‘महत्वपूर्ण आम सहमति’’ पर पहुंचे हैं. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने यहां संवाददताओं से कहा, ‘‘वे चीन-भारत संबंधों में सुधार और इन्हें विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण आम सहमति पर पहुंचे और द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर विकास के पथ पर वापस लाने का मार्ग प्रशस्त किया.’’

इस सवाल पर कि बीजिंग बैठक के नतीजे को कैसे देखता है? लिन ने कहा कि चीन द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक ऊंचाई और दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य से देखने और आगे बढ़ने के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार है. लिन ने कहा कि चीन संचार और सहयोग बढ़ाने, पारस्परिक रणनीतिक विश्वास वृद्धि, मतभेदों को दूर करने और द्विपक्षीय संबंधों को जल्द से जल्द स्थिर विकास के पथ पर वापस लाने के लिए भी तैयार है.

संबंधों को सामान्य बनाने के प्रयासों का संकेत

कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर मिले मोदी और जिनपिंग ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गश्त एवं सैनिकों की वापसी पर सोमवार के भारत-चीन समझौते का समर्थन किया. इसके बाद विभिन्न द्विपक्षीय वार्ता तंत्रों को पुन: सक्रिय करने के निर्देश जारी किए गए, जो 2020 में एक घातक सैन्य झड़प से प्रभावित हुए संबंधों को सामान्य बनाने के प्रयासों का संकेत है.

ये था दोनों पक्षों का विचार

चीन के आधिकारिक मीडिया की इस रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर कि मोदी ने संबंधों को सुधारने और विकसित करने के लिए सुझाव दिए जिस पर शी सैद्धांतिक रूप से सहमत हो गए, लिन ने कहा, ‘‘दोनों पक्षों का विचार था कि यह बैठक रचनात्मक है और बहुत महत्व रखती है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे चीन-भारत संबंधों को रणनीतिक ऊंचाई और दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य से देखने और आगे बढ़ने, विशिष्ट असहमति को समग्र संबंधों को प्रभावित करने से रोकने और क्षेत्रीय एवं वैश्विक शांति और समृद्धि बनाए रखने और दुनिया में बहुपक्षवाद को आगे बढ़ाने में योगदान देने पर सहमत हुए.’’

इन चीजों पर सहमत हुए दोनों पक्ष

लिन ने कहा कि दोनों पक्ष संबंधों को जल्द से जल्द स्थिर विकास की ओर वापस लाने के लिए विभिन्न स्तरों पर अपने विदेश मंत्रियों और अधिकारियों के बीच बातचीत के माध्यम से संचार और सहयोग को मजबूत करने और पारस्परिक रणनीतिक विश्वास को बढ़ाने पर सहमत हुए. प्रवक्ता ने कहा कि दोनों नेता चीन-भारत सीमा प्रश्न पर विशेष प्रतिनिधि तंत्र का बेहतर उपयोग करने, सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति सुनिश्चित करने, निष्पक्ष और उचित समाधान खोजने, बहुपक्षीय मंचों पर संचार एवं सहयोग बढ़ाने और विकासशील देशों के सामान्य हितों की रक्षा पर भी सहमत हुए हैं.”

2019 में हुई थी आखिरी बैठक 

विशेष प्रतिनिधि तंत्र की अध्यक्षता वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग यी कर रहे हैं. इस तंत्र ने अतीत में संबंधों को विकसित करने और सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसकी स्थापना 2003 में सीमा मुद्दों के समाधान के लिए की गई थी. इस तंत्र के तहत डोभाल और वांग के बीच अंतिम बैठक 2019 में हुई थी.

सोमवार को हुआ समझौता

मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में चीनी सेना की घुसपैठ के बाद दोनों देशों के संबंधों में तल्खी आ गई थी. चीनी सैनिकों के बड़ी संख्या में एलएसी पर आने के बाद गलवान में भीषण झड़प हुई थी. यह कई दशकों में दोनों पक्षों के बीच सबसे गंभीर सैन्य संघर्ष था. भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी के पास गश्त करने और सैनिकों को पीछे हटाने पर सोमवार को एक समझौता किया था, जो चार साल से अधिक समय से जारी गतिरोध को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ी सफलता है.

द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने में मिलेगी मदद 

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कजान में दोनों नेताओं के बीच बैठक के बारे में संवाददाताओं से कहा कि मोदी और शी ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और चीन परिपक्वता और बुद्धिमत्ता के साथ और एक-दूसरे की संवेदनशीलता, हितों, चिंताओं एवं आकांक्षाओं के प्रति पारस्परिक सम्मान दिखाकर ‘‘शांतिपूर्ण, स्थिर और लाभकारी द्विपक्षीय संबंध’’ बना सकते हैं. पूर्वी लद्दाख विवाद पर नयी दिल्ली की सतत स्थिति का जिक्र करते हुए मिस्री ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता की बहाली से दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें- 'प्रियंका गांधी के नामांकन में हुआ खरगे का अपमान', बीजेपी का कांग्रेस पर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
अब गुलजार होंगी ब्रिटेन की रातें, आधी रात को भी जगमग रहेगा लंदन, जानें नई सरकार के अहम फैसले
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget