एक्सप्लोरर

Nuclear Weapons: रूस के खिलाफ खड़ा हुआ चीन, यूक्रेन में परमाणु हथियारों का किया विरोध

Russia Nuclear Weapons: चीन ने रूस के लिए चेतावनी जारी की है. साथ ही रूस द्वारा परमाणु हथियारों के प्रयोग को लेकर चिंता जाहिर की है. चीन की इस प्रतिक्रिया का असर रूस के साथ उसके रिश्तों पर पड़ सकता है.

 China: अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बहुत कम बार ऐसा देखने को मिलता है, जब चीन ने रूस का विरोध किया हो. चीन और रूस एक दूसरे के अच्छे मित्र माने जाते हैं. लेकिन इस खबर के बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ सकती है. दरअसल, चीन ने रूस को लेकर चेतावनी जारी की है. साथ ही रूस द्वारा परमाणु हथियारों के प्रयोग को लेकर चिंता जाहिर की है. 

हाल ही में यह खबर आई है कि रूस अपने पड़ोसी और मित्र देश बेलारूस में परमाणु हथियारों को तैनात करने जा रहा है. इस खबर के बाद से दुनिया भर के देश चिंतित हैं. कई देशों ने रूस के इस कदम का विरोध किया है. हालांकि चीन से इस बात की उम्मीद नहीं थी लेकिन चीन ने भी रूस के इस कदम का विरोध किया है. 

शुरू हो सकता है परमाणु विश्वयुद्ध

संयुक्त राष्ट्र में चीन के प्रतिनिधि गेंग शुआंग ने परमाणु हथियारों को लेकर अपनी राय रखी है. साथ ही शुआंग ने शांति की अपील की है. बता दें कि इससे पहले यूक्रेन के साथ 400 दिनों से अधिक समय से युद्ध लड़ रहे रूस ने कई बार परमाणु हमले के संकेत दिए हैं. पुतिन के करीबी और बेलारूस के राष्ट्रपति भी कह चुके हैं कि अगर इस जंग में रूस की हार हुई तो पुतिन परमाणु विश्वयुद्ध शुरू कर देंगे. 

अलर्ट पर रहने को कह चुके हैं पुतिन 

मालूम हो कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने परमाणु बलों को अलर्ट पर रहने को कह चुके हैं. ऐसे समय पर चीन की प्रतिक्रिया बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है. चीनी प्रतिनिधि ने कहा कि बीजिंग परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों और यूक्रेन में परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का विरोध करता है. अंतर्राष्ट्रीय शांति पर सुरक्षा परिषद की बैठक में बोलते हुए शुआंग ने रूस की बेलारूस में परमाणु हथियार भेजने की योजना पर विरोध जताया. उन्होंने परमाणु सम्पन्न देशों से 'वैश्विक सामरिक स्थिरता' बनाए रखने का आह्वान किया.

चीनी प्रतिनिधि ने कहा कि हम सभी परमाणु हथियार संपन्न देशों से परमाणु युद्ध के जोखिम को कम करने की अपील करते हैं. किसी प्रकार के संघर्ष  बचना चाहिए. इस दौरान चीन ने सभी परमाणु हथियार वाले देशों की ओर से विदेशों में परमाणु हथियारों की तैनाती न करने और हथियारों को वापस लेने की अपील की. 

ये भी पढ़ें: Watch: 'हमने इंडस्ट्री लगा रखी है जो गे पैदा करती है', पाकिस्तान के मौलाना का मदरसा पर विवादित वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
Explained: फ्रांस से लेकर पुर्तगाल और इटली तक, आखिर क्यों सुलग रहा है यूरोप
Explained: फ्रांस से लेकर पुर्तगाल और इटली तक, आखिर क्यों सुलग रहा है यूरोप

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
Embed widget